सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police recovered dump of two weapons hidden by Naxalites in Bastar

बस्तर में नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद: जंगलों से हथियार और विस्फोटक मिले, 800 डेटोनेटर भी जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना पर बड़ी कार्रवाई की। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगलों में दो नक्सली डंप बरामद किए गए। अभियान में हथियार, बीजीएल लांचर, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, गन पाउडर और नक्सली वर्दियां जब्त की गईं।

Police recovered dump of two weapons hidden by Naxalites in Bastar
पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद किए हैं।

Trending Videos


जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली हैं। 22 मई को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पहला डंप मिला। यह कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के पल्लाहूर और जपमरका के जंगलों में था। इसमें एक कंट्रीमेड बीजीएल लांचर, 25 बीजीएल सेल, चार इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज और एक एके-47 व एक एसएलआर के खाली कार्टिज शामिल थे। पांच किलोग्राम गन पाउडर, 10 बड़े सुतली बम, तीन नक्सली वर्दी, एक सोलर चार्जर, 50 फीट वायर और मेडिकल किट भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे डंप से हथियार और डेटोनेटर
23 मई को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई हुई। यह कांकेर और नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के जंगलों में थी। सुरक्षा बलों ने यहां से तीन 12 बोर राइफल, एक बीजीएल लांचर, छह बीजीएल सेल और 100 ग्राम बारूद बरामद किया। एक पोच, 800 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 200 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी मिले।

विज्ञापन
 

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

 

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

 

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

पुलिस ने जब्त किया नक्सली सामान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed