{"_id":"6a12f412a585effdef0769d1","slug":"security-forces-recover-arms-explosives-and-communication-equipment-jagdalpur-news-c-1-1-noi1515-4317398-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में नक्सलियों के चार डंप बरामद: जंगलों से हथियार-विस्फोटक मिले, लैपटॉप और वायरलेस सेट भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में नक्सलियों के चार डंप बरामद: जंगलों से हथियार-विस्फोटक मिले, लैपटॉप और वायरलेस सेट भी जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: जगदलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों के छिपाए हथियार, विस्फोटक और तकनीकी उपकरण बरामद किए। कार्रवाई में बीजीएल सेल, डेटोनेटर, वायरलेस सेट, एके-47 राउंड, लैपटॉप और नक्सली सामग्री जब्त की गई।
फ़ोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, वायरलेस उपकरण और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व माओवादियों से प्राप्त इनपुट और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से इन सामग्रियों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा था। सभी अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर सुरक्षा बल सुरक्षित वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुकानार क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री बरामद
17 मई 2026 को उप पुलिस अधीक्षक (वि.आ.शा.) रविकांत सहारे के नेतृत्व में जिला बल और विशेष आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने ग्राम गादम के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 कंट्रीमेड हैंड ग्रेनेड, चार हैंड ग्रेनेड, लगभग 10 किलोग्राम जिलेटिन पाउडर से भरा स्टील कंटेनर, इलेक्ट्रिक वायर और कई खाली ड्रम शामिल हैं।
Trending Videos
तुमालपारा जंगल से हथियार और बीजीएल सेल जब्त
21 मई 2026 को थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत कैंप तुमालपाड़ से 201 वाहिनी कोबरा और 226 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम तुमालपारा के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक डंप सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने चार भरमार बंदूक, एक ग्रेनेड, 3 बीजीएल सेल, एक वायरलेस सेट, 6.6 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, सोलर बैटरी और मेडिकल किट सामग्री जब्त की।
नागाराम क्षेत्र से AK-47 राउंड सहित अन्य सामग्री बरामद
23 मई 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना पर विशेष आसूचना शाखा और सुरक्षा बलों ने थाना चिंतलनार क्षेत्र के नागाराम जंगल में संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई दैनिक उपयोग और गतिविधियों में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में AK-47 रायफल के 29 राउंड, डेटोनेटर, चार्जर, वर्दी का कपड़ा, सेलो टेप, फेसवॉश और अन्य दैनिक उपयोगी सामान शामिल हैं।
ईरापल्ली जंगल से लैपटॉप और वायरलेस सेट बरामद
24 मई 2026 को थाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत कैंप मेटागुड़ेम से 201 वाहिनी कोबरा और 131 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ग्राम ईरापल्ली के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में तकनीकी और विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री में एक डेल लैपटॉप, मोटोरोला और आईकॉम वायरलेस सेट, यूएसबी कार्ड रीडर, फ्लैश लाइट, आयरन पाइप, 100 स्टील बॉल बेयरिंग, अनाउंसमेंट माइक, कॉपर वायर, सुतली बम, चार्जेबल बैटरी, टॉर्च, नक्सली झंडे और नक्सली साहित्य शामिल हैं।
