फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Where the sound of gunfire once echoed, the BJP Yuva Morcha raised the chant of 'Vande Mataram'.

Jagdalpur: झीरम घाटी तक गूंजा तिरंगे का जयघोष, भाजयुमो ने 40 किमी बाइक यात्रा के बाद शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 13 Aug 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झीरम घाटी तक तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक से निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
Where the sound of gunfire once echoed, the BJP Yuva Morcha raised the chant of 'Vande Mataram'.
शहीदों को श्रद्धांजलि देते भाजपाई

विस्तार

जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झीरम घाटी तक तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक से निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और झीरम पहुंचकर हमले में शहीद हुए जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ करीब 40 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की। झीरम पहुंचने के बाद शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि झीरम की धरती उन वीरों के बलिदान की गवाह है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप सुरक्षित, सशक्त और नक्सलमुक्त बस्तर के निर्माण के लिए युवा लगातार काम करते रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और सुरक्षा बलों के प्रयासों से बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि आज झीरम जैसे क्षेत्र में तिरंगा फहराना बदलाव का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि जिन इलाकों में कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, वहां अब युवा निर्भय होकर तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बस्तर में बदलते हालात और नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का संदेश भी देती है। झीरम घाटी में तिरंगा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं ने शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।


यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, दरभा मंडल अध्यक्ष देवी बेंजाम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव सहित भाजपा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में हिस्सा लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed