फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The Deputy Chief Minister will hoist the flag at Lalbagh on August 15.

Jagdalpur: लालबाग मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

Thu, 13 Aug 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
 

विज्ञापन
The Deputy Chief Minister will hoist the flag at Lalbagh on August 15.
फाइनल रिहर्सल करते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन


अंतिम रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती संभालेंगे। उनके नेतृत्व में परेड में शामिल कुल 16 प्लाटून मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम रिहर्सल के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनकी तैयारियों की सराहना की। अंतिम रिहर्सल के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed