Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Doctors stage a unique protest demanding a hike in their stipend, submitting a petition to Goddess Danteshwari
{"_id":"6a7bff509b44425b8f0aabc6","slug":"intern-doctors-offered-prayers-at-the-maa-danteshwari-temple-asking-for-everyones-wishes-to-be-fulfilled-bastar-news-c-1-1-noi1494-4603595-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन, मां दंतेश्वरी को सौंपी अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन, मां दंतेश्वरी को सौंपी अर्जी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 12:53 PM IST
Link Copied
जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के इंटर्न चिकित्सक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार से लगातार मांग रखने के बावजूद समाधान नहीं होने पर अब डॉक्टरों ने अनोखे तरीके से अपनी आवाज उठाई है। मंगलवार शाम इंटर्न चिकित्सकों ने शहर में पैदल मार्च निकाला और बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर अपनी मांगों से जुड़ी अर्जी देवी को अर्पित की।
इंटर्न चिकित्सकों की प्रमुख मांग मासिक स्टाइपेंड को 15,900 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की है। चिकित्सकों का कहना है कि इस संबंध में सरकार को पत्र और कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। मांग पूरी नहीं होने के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सक धरने पर बैठे हैं और तालपत्री लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में इंटर्न और पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों को दूसरे राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड मिल रहा है।
इंटर्न डॉक्टरों के साथ पीजी रेजिडेंट भी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग उठा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड करीब 67,500 रुपये है, जिसे वे अन्य राज्यों की तुलना में कम बता रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक प्रशिक्षण और अस्पतालों में जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देने वाले इंटर्न और पीजी डॉक्टरों को उनके काम के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड मिलना चाहिए। उन्होंने समय पर स्टाइपेंड भुगतान और चिकित्सकों के हित में उचित व्यवस्था की मांग की है।
हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार शाम इंटर्न चिकित्सकों ने अपनी मांगों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। मार्च चांदनी चौक से शुरू होकर शहीद पार्क, पुराना बस स्टैंड, मेन रोड, गोल बाजार और सिरहासार होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मां दंतेश्वरी को अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित पत्र सौंपा। डॉक्टरों ने प्रार्थना करते हुए सरकार तक उनकी आवाज पहुंचने और जल्द मांग पूरी होने की कामना की।
इंटर्न चिकित्सकों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर पहले ही शासन-प्रशासन के समक्ष पक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।