{"_id":"6a7c1144ef591247e80f3c01","slug":"durg-murder-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4603605-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime: चॉइस सेंटर की कमाई के हिसाब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime: चॉइस सेंटर की कमाई के हिसाब को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार डाला
Wed, 12 Aug 2026 12:36 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
चॉइस सेंटर की आमदनी के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में पैसों का हिसाब दो सगे भाइयों के बीच विवाद की वजह बन गया। कहासुनी के बाद बड़े भाई ने कथित तौर पर छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चॉइस सेंटर से होने वाली आमदनी के हिसाब-किताब को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन पर कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कैलाश को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक. देवेन्द्र और कैलाश दोनों मिलकर चॉइस सेंटर चलाते थे। बुधवार सुबह चॉइस सेंटर से होने वाली आय के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर देवेन्द्र ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और कैलाश के सिर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई देवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण चॉइस सेंटर की आय के हिसाब-किताब से जुड़ा होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।