सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Student Assaulted During Class Teacher Arrested in Rajnandgaon

राजनांदगांव: स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट, शिक्षिका को किया गया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के खालसा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली एक शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Student Assaulted During Class Teacher Arrested in Rajnandgaon
.
विज्ञापन

विस्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के खालसा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्र से मारपीट करने वाली एक शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पुस्तक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर एवं इंचार्ज शिक्षिका द्वारा छात्रा से मारपीट की गई थी,मारपीट से छात्र की सुनने की शक्ति स्थायी रूप से प्रभावित हुई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार किया हैं।
Trending Videos


राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला हैं,जहां प्रार्थी ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी,2 जुलाई 2025 को खालसा पब्लिक स्कूल में क्लास के दौरान एक टीचर द्वारा छात्रों को पुस्तक निकालने के लिए कहा गया,पुस्तक निकालने में थोड़ी देनी होने पर शिक्षिका नाराज हो गई और इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को शिकायत की गई,इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं कक्षा में आई जहां इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा छात्र के दोनों कानों पर हाथ से मारपीट की गई,जिससे छात्र के दोनों कानों को गंभीर क्षति पहुंची और उसकी सुनने की शक्ति स्थायी रूप से खत्म हो गई,जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आज इस पूरे मामले में कार्रवाई की है और साक्ष्य के आधार पर आरोपी इंचार्ज शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और इस पूरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed