{"_id":"6a46550b52741c604c06ab34","slug":"mbbs-student-dies-in-road-accident-companion-injured-jhajjar-news-c-195-1-jjr1006-136978-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फरीदाबाद के ध्यानार्थ\nसड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित फरीदाबाद के ध्यानार्थ सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
02jjrp01 हिमांशु गुप्ता। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गिरावड़ गांव में स्थित वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज के पास उसी कॉलेज के एमबीबीएस छात्र फरीदाबाद निवासी 21 वर्षीय हिमांशु गुप्ता की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
वह वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज में तृतीय वर्ष क छात्र थे। हादसे में गुरुग्राम के पंचगांव निवासी छात्र तुषांत यादव भी घायल हो गए। उपचार मेडिकल काॅलेज में ही चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
मामा डाॅ. नितिन के अनुसार हिमांशु गुप्ता रात करीब नौ बजे दोस्त तुषांत यादव के साथ मेडिकल कालेज से बाइक से निकले थे। काॅलेज से करीब 700 मीटर दूर ही बाइक ट्रॉले से टकरा गई। तुषांत और हिमांशु घायल हो गए। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रॉला समेत भाग गया। दोनों को वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज लाया गया। उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। हिमांशु के पिता उमेश गुप्ता सीएसआईआर में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। डाॅ. नितिन ने कहा कि जब भी मेडिकल काॅलेज से कोई छात्र बाहर जाता है तो उसे गेट पास दिया जाता है। यह गेट पास परिजनों की मंजूरी के बगैर नहीं दिया जाता। हिमांशु को गेट पास देते समय परिवार से कोई बात नहीं की गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि गेट पास के लिए हिमांशु झगड़ा कर रहा था। इसकी सूचना भी परिवार को नहीं दी गई। आरोप है कि उन्होंने गेट की फुटेज देखी है, उसमें हिमांशु झगड़ा करता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
इंसेट
तुषांत से मिलने नहीं दिया गया
डॉ. नितिन ने बताया कि जब वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो घायल तुषांत से मिलने का प्रयास किया लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुषांत से मिलने ही नहीं दिया। डॉ. नितिन ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में लापरवाही बरती गई है और उसे अब छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंसेट
ढाई महीने पहले मनाया था जन्मदिन
पिता उमेश गुप्ता ने बताया कि हिमांशु ने 15 अप्रैल को 21वां जन्मदिन मनाया था। उसको डाॅक्टर बनने का जुनून था। उसके सपने को पूरा करने के लिए ही यहां से उसको एमबीबीएस करवा रहे थे। पता नहीं था कि सपनों को साथ लेकर वह इस तरह छोड़कर चला जाएगा।
0
वर्जन
छात्र की मौत का दुख है। परिवार के सदस्यों को घायल छात्र से मिलवाया गया है। जहां तक बाहर जाने का सवाल है तो छात्र ने साथी को लाने के लिए पांच मिनट बाहर जाने की बात कही थी। उसे परिवार की अनुमति बिना नहीं जाने को कहा गया था लेकिन वह जिद्द करने लगा और गेट कर्मी के साथ झगड़ा किया।-डॉ. चांद सिंह ढुल, निदेशक, वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज, गिरावड़
वर्जन
हिमांशु गेट पास लेकर ही कॉलेज से बाहर गया था। यदि छोटे-मोटे काम से बाहर आधे घंटे या एक घंटे के लिए बच्चे बाहर जाते हैं तो परिवार से बात किए बगैर ही बना दिया जाता है। काफी टाइम के लिए जब विद्यार्थी बाहर जाता है तो गेट पास बनाने से पहले परिवार से सहमति ली जाती है। - अर्जुन सिंह, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, वर्ल्ड कॉलेज
वर्जन
एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे की जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रॉला चालक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-दिनकर यादव, एसएचओ, दुजाना थाना