सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Nimana's Palak wins gold medal at ISSF World Cup 2026

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2026 में निमाना की पलक ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 12 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nimana's Palak wins gold medal at ISSF World Cup 2026
फोटो 71 : खिलाड़ी पलक गुलिया अपने खेल जोड़ीदार मुकेश नेलावल्ली के साथ। (स्रोत सोशल मीडिया)
विज्ञापन
बादली। स्पेन के ग्रेनाडा में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2026 (राइफल/पिस्टल) में बादली के निमाना गांव की शूटिंग खिलाड़ी पलक गुलिया ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी जीत पर निमाना गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने कहा कि म्हारी छोरी का निशाना नहीं चूकता।
Trending Videos

भारत की पलक गुलिया ने मुकेश नेलावल्ली के साथ जोड़ी में खेलते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में नया जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।। यह प्रतियोगिता 5 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 13 अप्रैल तक ग्रेनाडा में चलेगी। 19 वर्षीय पलक देश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर तालिका में नंबर एक पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक की उपलब्धियां : पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में एक रजत पदक अपने नाम किया। भारत ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते हैं।
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ की ओर से आयोजित जूनियर विश्व कप की 10 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पलक ने चांगवान में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप 2022 में रजत पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
इसके अतिरिक्त पलक ने शिव नरवाल के साथ जोड़ी में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। पलक और शिव नरवाल की जोड़ी ने भी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के तीसरे स्थान के प्ले ऑफ में जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।
मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक और शिव की जोड़ी ने इरिना लोकतियोनोवा और वालेरी रकीमझान की कजाकिस्तान की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 16-0 से शिकस्त दी थी। लेवल पर अंडर-18, अंडर-21 और सीनियर श्रेणी में पलक नंबर-1 है।

दादी सावित्री बोलीं-बेटी का निशाना नहीं चूकेगा
म्हारी बेटी का निशाना चूकेगा नहीं। वह सोने पर निशाना लगाकर देश की झोली में पदक डालती रहेगी। चाची बिमला और निर्मला ने बताया कि जिस उम्मीद के साथ पलक मेहनत कर रही हैं, उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि पलक गुलिया देश का गौरव ऐसे ही बढ़ाती रहेंगी। पलक की बुआ और बहन सोनिका और निशा का कहना है कि एक के बाद एक प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने पर उन्हें पलक पर गर्व है। पलक के पिता जोगेंद्र और चाचा जगबीर निमाणा ने बताया कि सभी ग्रामीण पलक का इंतजार कर रहे हैं। गांव में खुशी मनाने वालों में फूलो देवी, कृष्णा, संतोष, बिमला, मंजू, शर्मिला, सौनम और अनीता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed