सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Katihar Accident Updates PM Modi and CM Nitish condolences casualties ex gratia announced hindi news

Katihar Accident: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 पहुंचा, पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने जताया शोक; आर्थिक मदद का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार / नई दिल्ली। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 11 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के कटिहार में हुए सड़क हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक जताया है। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से मुआवजे का एलान किया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे पर किसने क्या कहा? मृतकों और घायलों को कितनी आर्थिक मदद मिलेगी? इस खबर में जानिए तमाम अपडेट्स

Bihar Katihar Accident Updates PM Modi and CM Nitish condolences casualties ex gratia announced hindi news
कटिहार में भीषण सड़क हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बासगढ़ा चौक के पास बस और पिकअप वैन की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में अधिकतर पूर्णिया जिले के रानीपतरा और डगरुआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल 20 से अधिक लोगों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान तलू सुरेन (48 वर्ष), दुर्गा बाशकी (60 वर्ष) और रंजीता हेम्ब्रम (55 वर्ष) की मौत हो गई।

Trending Videos


अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
जीएमसीएच में फिलहाल 20 घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम घायलों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि कुछ लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


PMNRF से मिलेगी अनुग्रह राशि, घायलों को भी मदद
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा, 'बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा बल (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक संवेदना प्रकट की
कटिहार सड़क हादसे पर सीएम नीतीश कुमार के एक्स हैंडल पर भी बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा, 'कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।' मुख्यमंत्री ने वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य के साथ-साथ घायलों के समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया। सीएम नीतीश ने हताहतों  के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।


पुलिस अधीक्षक ने दी हादसे की जानकारी, मृतकों का आंकड़ा बढ़ा 
घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वीटी सहरावत देर रात जीएमसीएच पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हाल जाना और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से उनके बेहतर इलाज को लेकर बात की। एसपी ने 13 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि कटिहार पुलिस के समन्वय से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
दुर्घटना का शिकार हुई पिकअप वैन में करीब 22 लोग सवार थे जो झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर अपने घर (पूर्णिया के सूहवा और हसनगंज के सपनी गांव) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लाशें बिखर गईं। इस दौरान एक बाइक सवार सदानंद मुर्मू (40 वर्ष) भी बस की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कटिहार हादसे की ये खबरें भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed