सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Action Against Black Marketing 55 Gas Agencies Suspended LPG Vessel Jag Vikram Safely Exits Hormuz

कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन: 55 गैस एजेंसियां निलंबित, होर्मुज से सुरक्षित निकला एलपीजी जहाज जग विक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Sat, 11 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने एलपीजी संकट की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए 55 गैस एजेंसियों को निलंबित किया गया और 214 पर जुर्माना लगाया गया। होर्मुज से एलपीजी जहाज सुरक्षित निकल चुका है।

Government Action Against Black Marketing 55 Gas Agencies Suspended LPG Vessel Jag Vikram Safely Exits Hormuz
एलपीजी गैस कनेक्शन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच देश में एलपीजी संकट की आशंका को लेकर सरकार ने बड़ा भरोसा दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। इसी बीच कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 55 गैस एजेंसियों को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने लोगों से पैनिक बुकिंग न करने की अपील भी की है।
Trending Videos


सरकार ने बताया कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। देशभर में 3400 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर 214 एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ओवरचार्जिंग और जमाखोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कालाबाजारी पर सरकार ने बड़ा शिकंजा कसा?
सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। 10 अप्रैल को बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई एजेंसियों में अनियमितताएं पाई गईं। 214 एजेंसियों पर भारी जुर्माना लगाया गया और 55 एजेंसियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी गई। यह कार्रवाई बाजार में पारदर्शिता लाने के लिए अहम मानी जा रही है।

क्या होर्मुज से सुरक्षित निकला एलपीजी जहाज राहत देगा?
इस बीच 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आने वाला भारतीय जहाज जग विक्रम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल चुका है। इसके 15 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। सरकार ने यह भी बताया कि होर्मुज क्षेत्र में मौजूद अन्य 20 भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रवासी और आम लोगों को क्या राहत मिली?
सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता दोगुनी कर दी है। 23 मार्च से अब तक 12 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। इससे छोटे उपभोक्ताओं को राहत मिली है और गैस की उपलब्धता बेहतर हुई है।

क्या सप्लाई और डिलीवरी सिस्टम मजबूत हुआ है?
मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 51.5 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की गई। 98 प्रतिशत उपभोक्ता अब डिजिटल माध्यम से बुकिंग कर रहे हैं। साथ ही उर्वरक संयंत्रों को गैस सप्लाई 5 प्रतिशत बढ़ाई गई है और पीएनजी-सीएनजी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत आपूर्ति दी जा रही है।


अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed