{"_id":"69da8b0ba921c7e337042fe2","slug":"pralhad-joshi-claims-love-jihad-cases-rising-in-congress-ruled-states-karnataka-news-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस राज में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले': प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक सरकार को घेरा, बोले- पीछे बड़ा नेटवर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कांग्रेस राज में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले': प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक सरकार को घेरा, बोले- पीछे बड़ा नेटवर्क
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सनसनीखेज दावा किया है। जोशी का कहना है कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां लव जिहाद का खूनी नेटवर्क जड़ें जमा चुका है। हुबली की घटना से लेकर धारवाड़ में कांग्रेस नेता की हत्या तक, मंत्री ने भ्रष्टाचार और गिरती कानून-व्यवस्था पर सरकार को बुरी तरह घेरा है।
प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
देश के सियासी गलियारों में लव जिहाद का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता है, वहां लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता को न्याय के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
'सिस्टमैटिक नेटवर्क' का दावा
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये घटनाएं महज इत्तेफाक नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हर जगह हो रहा है और इसके पीछे एक पूरी तरह से सुनियोजित नेटवर्क काम कर रहा है। विशेष रूप से कांग्रेस शासित राज्यों में इन मामलों का ग्राफ ऊपर जा रहा है। जोशी ने हुबली में हुई हालिया घटना का उदाहरण दिया, जहां एक जिम ट्रेनर पर एक युवती के साथ लव जिहाद और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इस मामले में हिंदू संगठनों और पीड़ित परिवार ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें: 40 दिन बमबारी, सीजफायर और शांति वार्ता: अब होर्मुज से दो अमेरिकी जहाजों के गुजरने का दावा, ईरान ने किया खंडन
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
लव जिहाद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक की मौजूदा कानून-व्यवस्था को बदहाल बताया है। उन्होंने युवा कांग्रेस नेता की हत्या मामले में कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? जोशी ने आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस अधिकारियों के तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और पैसों का लेनदेन हो रहा है, जिसका सीधा असर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मीडिया से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार, एक कांग्रेस नेता ने ही दूसरे कांग्रेस नेता की जान ले ली है। यह राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा प्रमाण है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन