{"_id":"6a814c040dbec7ed4100677c","slug":"ors-tetra-pak-will-protect-against-diarrhea-and-dehydration-during-the-monsoon-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसून में डायरिया-डिहाइड्रेशन से बचाएगा ओआरएस टेट्रा पैक, टीएसएल फाउंडेशन ने शुरू किया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में डायरिया-डिहाइड्रेशन से बचाएगा ओआरएस टेट्रा पैक, टीएसएल फाउंडेशन ने शुरू किया जागरूकता अभियान
Sun, 16 Aug 2026 11:05 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:05 AM IST
सार
अभियान में रेडी-टू-ड्रिंक ORS को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहले से तैयार घोल होता है, जिसे पानी में मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
ORS
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून अपने साथ बारिश की राहत तो लाता है, लेकिन इस मौसम में डायरिया, उल्टी और जलजनित संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। इसी को देखते हुए टेट्रा पैक और टीएसएल फाउंडेशन ने मानसून के दौरान डायरिया और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) के महत्व को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है।
अभियान के माध्यम से लोगों को डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, पर्याप्त तरल पदार्थों के सेवन और ORS के सही इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। डिजिटल जागरूकता कार्यक्रमों के साथ सामुदायिक संवाद, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भागीदारी और जमीनी स्तर की गतिविधियों के जरिये लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।
डिहाइड्रेशन सिर्फ पानी की कमी नहीं
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि डिहाइड्रेशन का मतलब केवल शरीर में पानी की कमी होना नहीं है। इसके साथ सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी लवण व इलेक्ट्रोलाइट्स भी कम हो सकते हैं। मानसून में डायरिया और उल्टी के दौरान शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलते हैं। ऐसे में समय रहते इसकी भरपाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि WHO द्वारा अनुशंसित फॉर्मूलेशन वाला ORS ऐसी स्थिति में शरीर में पानी और आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद कर सकता है। लोगों को ORS खरीदते समय पैकेज पर WHO-अनुशंसित फॉर्मूलेशन की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

रेडी-टू-ड्रिंंक ORS पर भी जोर
अभियान में रेडी-टू-ड्रिंक ORS को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहले से तैयार घोल होता है, जिसे पानी में मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे घोल तैयार करने में होने वाली संभावित मात्रा संबंधी गलतियों से बचने में मदद मिलती है। आयोजकों के अनुसार, एसेप्टिक कार्टन पैकेजिंग में उपलब्ध रेडी-टू-ड्रिंक ORS यात्रा, स्कूल, कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थान और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसी परिस्थितियों में उपयोगी हो सकता है।
टेट्रा पैक साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर सौरभ सिन्हा ने कहा कि साझेदारी का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी और उत्पादों को सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि एसेप्टिक कार्टन पैकेजिंग रेडी-टू-ड्रिंक ORS की गुणवत्ता और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जागरूकता को बनाया जाएगा पहली सुरक्षा
टीएसएल फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक अपूर्वा शर्मा ने कहा कि डायरिया से होने वाले डिहाइड्रेशन की रोकथाम में ORS महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के जरिये परिवारों को समय पर सही कदम उठाने की जानकारी दी जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो मानसून में अधिक जोखिम में रहते हैं।
अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि डायरिया, उल्टी या डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। साफ पानी और स्वच्छता का ध्यान रखें, पर्याप्त तरल पदार्थ लें और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ORS का इस्तेमाल करें। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों में डिहाइड्रेशन के संकेत दिखने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।