फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tunnel Landslide Rescue operations underway to locate two missing workers All Update

चमोली सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

Sun, 16 Aug 2026 09:47 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 16 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

Chamoli Tunnel Landslide Rescue: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में बीते दिनों भूस्खलन होने से पानी और मलबे के बीच वहां काम कर रहे 22 श्रमिक फंस गए थे। जिसमें आठ की मौत हो चुकी है, जबकि दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide Rescue operations underway to locate two missing workers All Update
चमोली टनल हादसा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता दो श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अभियान के साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को रेस्क्यू के दौरान श्रमिक देवनाथ को टनल से बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के अनुसार, कुल 22 श्रमिकों में से 12 को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है और दो श्रमिक लापता हैं।
विज्ञापन


Tunnel Landslide: घायलों ने बताया सुरंग में क्या हुआ? बोले-एक नहीं तीन बार हुआ भूस्खलन, मलबा आया और बहा ले गया
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री मदन कौशिक का परियोजना के श्रमिकों ने किया घेराव

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने रेस्क्यू टीमों को सभी उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी का बेहतर समन्वय करते हुए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे हर श्रमिक की जान बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान  परियोजना के श्रमिकों ने मंत्री का घेराव कर दिया। श्रमिकों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हादसे की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। जिस पर मंत्री ने वीपीएचईपी की कंपनी टीएचडीसी को मुआवजा देने और जांच पूरी होने तक परियोजना कार्य बंद रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद श्रमिक शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed