सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News: Exciting scene of tiger cubs playing and tiger hunting seen in Panna Tiger Reserve

Panna Tiger Reserve: शावकों की अठखेलियों के साथ दिखा बाघ का खतरनाक शिकार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किए पल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Dec 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 और उसके चार शावक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन नन्हें शावकों की चहलकदमी का नजारा पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Panna News: Exciting scene of tiger cubs playing and tiger hunting seen in Panna Tiger Reserve
बाघिन और उसका शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 की फैमिली (टाइगर और उसके बच्चे) इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आए दिन पर्यटकों का बाघिन और उसके चारों शावक मन मोह रहे हैं। यहां एक बार फिर टाईगर सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ और उसके बच्चों के दीदार हुए। दरअसल बाघिन पी-141 के चार शावक अटखेलियां करते नजर आए। उन्हें देखकर पर्यटकों ने यह नजारा अपने मोबाईल कैमरों में कैद कर लिया।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक पन्ना टाईगर रिजर्व में 90 से अधिक छोटे बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं। यही वजह है कि देश और दुनिया के पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के दीदार करने आते हैं। उन्हें वन्यजीवों दीदार भी आसानी से हो रहे हैं। बीते रोज सफारी के दौरान एक नहीं बल्कि चार-चार बाघ पर्यटकों को देखने मिले हैं। बाघिन पी-141 के चार शावक उसके साथ नजर आए। जिन्हें देखकर पर्यटकों ने यह अदुतीय नजारा अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। यहां अब इन नन्हें शावकों का के चहलकदमी करते वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ के शिकार का खतरनाक दृश्य भी आया सामने
वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों को बाघ का शिकार देखने का भी मौका मिला। पन्ना टाइगर रिजर्व में ही टाइगर द्वारा जंगली सुअर का शिकार करते हुए रोमांचक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह अद्भुत नजारा पर्यटकों ने टाइगर सफारी के दौरान अपने कैमरों में कैद किया और इसे साझा किया। वीडियो में टाइगर की शक्ति और शिकार की कुशलता को दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पन्ना टाइगर रिजर्व अपने वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed