फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Prisoner who escaped by scaling jail wall arrested by police from Narayanpur

जगदलपुर: जेल की दीवार फांदकर फरार कैदी, पुलिस ने नारायणपुर से किया गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

केंद्रीय जेल जगदलपुर से 3 माह पहले एक कैदी दिवार कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पता तलाश के साथ ही मुखबिर भी लगाकर रखे हुए था।

विज्ञापन
Prisoner who escaped by scaling jail wall arrested by police from Narayanpur
पुलिस हिरासत में आरोपी

विस्तार

केंद्रीय जेल जगदलपुर से 3 माह पहले एक कैदी दिवार कूदकर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पता तलाश के साथ ही मुखबिर भी लगाकर रखे हुए था। जहाँ पुलिस को सूचना मिली कि कैदी नारायणपुर में छुपा हुआ है। पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि केंद्रीय जेल जगदलपुर से मार्च 2026 को जेल में बंद बंदी ने रात को मौके का फायदा उठाते हुए दीवार कूदकर फरार हो गया था। जेल अधीक्षक के द्वारा मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बंदी के पता तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन


वही आरोपी के फोटो को जगह जगह भेजा भी गया था। जिससे कि कैदी के बारे में जानकारी मिल सके। इसी दौरान निरीक्षक लीलाधर राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि कैदी नारायणपुर में छुपा हुआ है। जिसके बाद एक टीम नारायणपुर भेजा गया। पुलिस ने मुखबिर के बताए गए जगह पर घेराबंदी किया। जहाँ पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed