फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Junior Doctors Association protested over NEET exam leak case

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने नीट परीक्षा लीक Jagdalpur News: जगदलपुर में जूनियर डॉक्टरोमामले को लेकर किया विरोध

Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 07:42 PM IST
सार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में नीट परीक्षा पत्र लीक के विरोध में जेडीए ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भी इस दौरान भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Junior Doctors Association protested over NEET exam leak case
विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सोमवार, 20 जुलाई को नीट परीक्षा पत्र रिसाव के विरुद्ध जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जगदलपुर के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने देशभर में लगातार सामने आ रहे परीक्षा पत्र रिसाव की घटनाओं के विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जेडीए का मानना है कि परीक्षा पत्र रिसाव केवल एक परीक्षा में अनियमितता नहीं है। यह देश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतिभा और योग्यता पर सीधा प्रहार है। लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। कुछ लोगों के भ्रष्ट आचरण के कारण उनकी मेहनत, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित होता है। हाल के घटनाक्रमों ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। इस विषय पर व्यापक सार्वजनिक चिंता देखी गई है। हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। कुछ लोगों की मिलीभगत से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में आ जाता है।
विज्ञापन


जेडीए की प्रमुख मांगें
जेडीए ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से कई मांगें की हैं। उन्होंने परीक्षा पत्र रिसाव के मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाया जाए। इसे पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडीए ने ईमानदारी से परिश्रम करने वाले विद्यार्थियों के हितों और विश्वास की रक्षा की अपील की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। यह शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed