{"_id":"6a26961bc128c0dfaf00372e","slug":"police-found-marijuana-in-a-blue-drum-kept-in-a-room-of-the-house-bastar-news-c-1-1-noi1494-4371507-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: नीले ड्रम में छिपाकर रखा था गांजा, छापेमारी में 16.62 लाख का मादक पदार्थ बरामद; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: नीले ड्रम में छिपाकर रखा था गांजा, छापेमारी में 16.62 लाख का मादक पदार्थ बरामद; आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के केशरपाल गांव में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर नीले प्लास्टिक ड्रम से 33.25 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 16.62 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के केशरपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक के घर से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक नीले रंग के ड्रम में छिपाकर रखा गया था।
भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि 7 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम केशरपाल के आवासपारा में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए रखे हुए था। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर संदेही किशोर बघेल को पकड़ा। किशोर बघेल 36 वर्ष का है और केशरपाल आवासपारा का निवासी है। उसके घर की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखे नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर गांजा मिला। कुल 33.25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16,62,500 रुपये है। आरोपी किशोर बघेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos