{"_id":"69c419c51623fda1460a33c9","slug":"prisoner-escapes-by-jumping-over-the-wall-of-central-jail-panic-in-the-jail-bastar-news-c-1-1-noi1494-4092091-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक: दीवार फांदकर एक कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर सेंट्रल जेल में बड़ी सुरक्षा चूक: दीवार फांदकर एक कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय जेल जगदलपुर में बुधवार शाम एक बड़ा सुरक्षा चूक का मामला सामने आया। एक कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया।
केंद्रीय जेल जगदलपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय जेल जगदलपुर में बुधवार की शाम एक कैदी दीवार फांदकर फरार हो गया। इस घटना से जेल विभाग में हड़कंप मच गया। कैदी को खोजने के लिए जेल अधिकारी और कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए।
Trending Videos
मामले की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को भी दी गई है। पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है। कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि केंद्रीय जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने फोन पर कैदी के फरार होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस को कैदी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। ना तो कैदी का नाम बताया गया है और ना ही उसकी कोई फोटो पुलिस को दी गई है। पुलिस जवानों को भंगाराम चौक से लेकर माता मंदिर तक के इलाकों में खोजबीन में लगाया गया है। लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
देर रात तक टार्च की रोशनी में कैदी की तलाश जारी रही। लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस को कैदी की पहचान संबंधी कोई जानकारी न मिलने से तलाश में चुनौती आ रही है। जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने भी बताया कि कैदी की तलाश जारी है। उसका किसी भी तरह से कोई सुराग नहीं मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही जेल विभाग में खलबली मच गई थी। जेल के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत कैदी को खोजने में लग गए। कोतवाली पुलिस को भी तुरंत सूचना दी गई ताकि व्यापक स्तर पर तलाश की जा सके। पुलिस और जेल प्रशासन दोनों मिलकर फरार कैदी को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।