{"_id":"69c4064f66c6e6ce5c0bcaeb","slug":"angered-by-the-youths-second-marriage-the-social-president-along-with-two-of-his-friends-murdered-him-bastar-news-c-1-1-noi1494-4091517-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार साल पुराना हत्याकांड का राज खुला: दूसरी शादी के गुस्से में गंगूराम ने गला घोंटकर की था हत्या, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल पुराना हत्याकांड का राज खुला: दूसरी शादी के गुस्से में गंगूराम ने गला घोंटकर की था हत्या, तीन पकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 10:00 PM IST
Link Copied
कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में चार साल पहले हुई एक युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा हो गया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में सामाजिक अध्यक्ष सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह मृतक द्वारा पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना बताया गया है।
कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई 2022 को सदेश कुमार ध्रुव की संदिग्ध मृत्यु पर मामला दर्ज हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। थाना ताड़ोकी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच में पता चला कि मृतक सदेश का विवाह 14 वर्ष पहले हुआ था और उसके दो बच्चे भी थे। उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए दूसरे गांव में रह रही थी। इसी बीच सदेश ने दूसरी महिला से सामाजिक रीति-रिवाज से दूसरी शादी करने का फलदान कार्यक्रम किया था। सामाजिक अध्यक्ष गंगूराम ध्रुव इस बात से बहुत नाराज था। वह नहीं चाहता था कि एक जीवित पत्नी के रहते सदेश दूसरी शादी करे।
13 जुलाई 2022 को ग्राम सरंडी में सामाजिक बैठक हुई। इसमें सदेश की दूसरी शादी का मुद्दा उठाया गया। बैठक के बाद गंगूराम ध्रुव, मंगूराम ध्रुव और रजउराम ध्रुव ने शराब पीकर उसे मारने की योजना बनाई। उसी रात करीब 8:30 बजे तीनों आरोपी सदेश के घर पहुंचे। उन्होंने अकेले पाकर उसका गला घोंट दिया और शव को बिस्तर पर लिटाकर फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लगातार जांच की जा रही थी। चार साल तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था। 2026 में दोबारा जांच शुरू होने पर टीम ने सबूत जुटाए। 23 मार्च 2026 को तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तीनों ने सदेश कुमार ध्रुव की हत्या करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।