{"_id":"69c356d809b12d40bc082f13","slug":"maarg-jaam-bunker-collides-with-railway-crossing-road-blocked-bastar-news-c-1-1-noi1494-4088689-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: दंतेवाड़ा में रेलवे क्रॉसिंग पर भारी लोहे का बंकर गिरा, जाम के बाद पुलिस ने रोड कराया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: दंतेवाड़ा में रेलवे क्रॉसिंग पर भारी लोहे का बंकर गिरा, जाम के बाद पुलिस ने रोड कराया साफ
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 09:43 PM IST
Link Copied
दंतेवाड़ा जिले में रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती देर रात एक भारी लोहे का बंकर गिर गया। यह घटना सड़क के बीचोबीच हुई, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दोपहर बाद जाम मार्ग को खोल दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। अब सड़क क्लियर हो गई है।
एनएमडीसी बचेली से दंतेवाड़ा की ओर एक लोहे के बंकर का परिवहन किया जा रहा था। मंगलवार की देर रात जैसे ही यह बंकर गाड़ी दंतेवाड़ा के रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, वह अचानक टकराकर गिर पड़ी। बंकर लोहे की एक बहुत भारी मशीन है। इसे हटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस बंकर का उपयोग कच्चे लोहे को डालकर कुचलने के लिए किया जाता है। भारी-भरकम होने के कारण इसे ट्रेलर की मदद से ले जाया जा रहा था। कुल तीन मशीनों का एक साथ परिवहन किया जा रहा था। उनमें से एक बंकर के गिरने से आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य देर रात किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था। मार्ग जाम न हो, इसके लिए भी पुलिसकर्मी लगातार प्रयास कर रहे थे। इस घटना से स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद पुलिस ने मार्ग को खुलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।