{"_id":"69afcdfe445f36e407028078","slug":"royal-bus-hits-car-rider-on-national-highway-engineer-narrowly-escapes-bastar-news-c-1-1-noi1494-4033151-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में हादसा: NH-30 पर तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मारी, घायल प्रधानमंत्री आवास योजना का है इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में हादसा: NH-30 पर तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मारी, घायल प्रधानमंत्री आवास योजना का है इंजीनियर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
एनएच-30 पर बीती शाम रायपुर जा रही तेज रफ्तार रॉयल ट्रेवल्स बस ने ओवरटेक के दौरान कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चालक घायल हो गया। बस चालक यात्रियों को लेकर फरार हो गया।
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सोमवार शाम को एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार यात्री बस ने कोंडागांव की ओर से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक को चोट भी आई। इसी दौरान बस चालक यात्रियों से भरी बस को रोकने के बजाय उसे लेकर फरार हो गया था। आसपास के लोगों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में बस चालक डर के कारण बस को कोंडागांव थाने में खड़ा करने की बात सामने आई है।
Trending Videos
फिलहाल, घायल का उपचार जारी है। भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रॉयल बस जगदलपुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस भानपुरी के रेस्ट हाउस के पास पहुंची, चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टाटा टियागो कार को टक्कर मार दी। घायल कार चालक कोंडागांव नगर पालिका परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल इंजीनियर का नाम मो. फैज जिलानी है। वे कोंडागांव नगर पालिका परिषद में आवास योजना के पद पर कार्यरत हैं। मो. फैज जिलानी कोंडागांव से जगदलपुर की ओर सरकारी कार्य निपटाकर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार रॉयल बस ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में बस ने टाटा टियागो कार को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद बस चालक यात्रियों को लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल इंजीनियर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक ने बाद में डर के कारण बस को कोंडागांव थाने में खड़ा कर दिया। भानपुरी थाना पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। घायल इंजीनियर का उपचार अभी भी जारी है।