फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Seeing the patient being carried to the hospital on a cot, the soldiers stepped in to help carry the load.

CG: बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा, अस्पताल तक पहुंचाकर पेश की इंसानियत की मिसाल

Sun, 16 Aug 2026 07:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
Seeing the patient being carried to the hospital on a cot, the soldiers stepped in to help carry the load.
बारिश में भीगकर भी जवानों ने बचाई एक जिंदगी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा था, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भीमापुरम गांव से जवानों की मानवता की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई। ड्यूटी निभाकर लौट रहे डीआरजी गोल्फ टीम के जवानों ने बारिश के बीच एक बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर अस्पताल ले जाते ग्रामीणों को देखा। इसके बाद जवानों ने बिना देर किए बुजुर्ग को अपनी कंधों पर उठाया और अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन

बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर ड्यूटी पूरी करने के बाद डीआरजी के जवान अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण बारिश के बीच एक बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर पैदल जा रहे हैं। जवानों ने ग्रामीणों को रोककर मरीज की स्थिति और एंबुलेंस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने चारपाई पर मरीज को अस्पताल ले जाने का फैसला किया था। ग्रामीणों ने बताया कि साथ चल रहे लोग रास्ते में थकने पर एक-दूसरे की जगह कंधा बदलकर मरीज को आगे ले जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छायाचित्र प्रदर्शनी में दिख रही छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम की झलक; बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद डीआरजी जवानों ने उन्हें पीछे किया और खुद चारपाई उठाने की जिम्मेदारी संभाल ली। जवानों ने बारिश के बीच मरीज को कंधे पर उठाकर पैदल सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़ा कैंप तक पहुंचाया।

देश की सुरक्षा के लिए कंधे पर बंदूक उठाने वाले जवानों ने इस बार उसी कंधे पर एक जिंदगी की जिम्मेदारी उठाई। जवानों की इस पहल ने न सिर्फ ग्रामीणों का दिल जीत लिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि वर्दी केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत और सेवा की पहचान भी है।

मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने पर ग्रामीणों ने जवानों का दिल से आभार जताया। इस भावुक पल को सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। बारिश के बीच बीमार बुजुर्ग को कंधे पर लेकर जाते जवानों की तस्वीरें अब मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed