फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Student commits suicide after failing NEET exam for third time family plunged into grief in Jagdalpur

जगदलपुर: नीट परीक्षा में तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम

Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने इसलिए आत्महत्या कर लिया। क्योंकि उसने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन सफल नहीं हुई।

विज्ञापन
Student commits suicide after failing NEET exam for third time family plunged into grief in Jagdalpur
युवती का मर्ग कायम करते आला अधिकारी

विस्तार

जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने इसलिए आत्महत्या कर लिया। क्योंकि उसने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन सफल नही होने के कारण हताश होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि आड़ावाल के खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू 20 वर्ष जो बीते 3 वर्षो से नीट की तैयारी करने के साथ ही हर बार परीक्षा दे रही थी। बीती रात भी उसका नीट का रिजल्ट आया। इससे पहले तक रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद 1 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। युवती अपने लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रही थी। रात करीब 3.30 बजे जब युवती की माँ उसे देखने के लिए कमरे में गई तो कमरा खुला हुआ था, अंदर देखने पर बेटी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


बेटी को फंदे में लटके देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। बेटी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बेटी के अचानक से आत्महत्या करने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed