{"_id":"6a59d29b9397de31d30ddd3a","slug":"woman-injured-after-coming-under-the-wheels-of-the-chariot-during-rath-yatra-bastar-news-c-1-1-noi1494-4510958-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: रथ परिक्रमा के दौरान बुजुर्ग महिला का हाथ रथ के चक्के में घुसा, हाथ में आई गंभीर चोट, मेकाज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: रथ परिक्रमा के दौरान बुजुर्ग महिला का हाथ रथ के चक्के में घुसा, हाथ में आई गंभीर चोट, मेकाज में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 05:50 PM IST
Link Copied
जगदलपुर में गुरुवार को बस्तर गोंचा पर्व के रथ परिक्रमा के दौरान एक बुजुर्ग महिला का हाथ रथ के चक्के में जा घुसा। इस हादसे में महिला का हाथ पूरी तरह से कुचल गया। रथ परिक्रमा करा रहे ग्रामीणों के द्वारा महिला को बेहतर उपचार के लिए पहले महारानी अस्पताल ले गए बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
बता दें कि गोंचा महापर्व में बस्तर के सिरहासार चौक से गुरुवार की शाम को भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ निकला हुआ था। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के साथ ही भगवान के रथ को खींचने के लिए आये हुए थे। रथ परिक्रमा के दौरान जमकर आतिशबाजी भी किया जा रहा था।
इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला जो रथ के सामने पूजा के लिए नारियल को चढ़ाने के दौरान अचानक महिला का हाथ चक्के के नीचे आ गया। जिससे कि महिला का हाथ बुरी तरह से कुचल गया। घटना के तत्काल बाद रथ खिंचने वाले ग्रामीणों का शोर शराबा शुरू हो गया। महिला को किसी तरह से रथ के नीचे से निकाला गया और उसे एम्बुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ महिला की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।