{"_id":"6a5895ca72985308c00a7432","slug":"7-foot-long-python-found-near-jhiram-valley-police-rescue-it-bastar-news-c-1-1-noi1494-4507317-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: झीरम घाटी के पास मिला 7 फीट लंबा अजगर, पुलिस ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: झीरम घाटी के पास मिला 7 फीट लंबा अजगर, पुलिस ने किया रेस्क्यू
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 04:30 PM IST
Link Copied
जगदलपुर में झीरम घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीआरपीएफ 227 बटालियन कैम्प के पास एक 7 फ़ीट का लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों से लेकर जवानों का तांता लगा रहा। जवानों ने अजगर का रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित कांगेर घाटी पार्क में छोड़ दिया गया।
बता दे कि जगदलपुर से करीब 40 किमी दूर झीरम घाटी के पास विशालकाय अजगर देखा गया। CRPF 227वीं बटालियन कैंप के पास विशालकाय अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों से लेकर जवानों की टीम आ गई। 7 फिट लंबे भारी-भरकम इस अजगर को देखकर ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दिया गया। जवानों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेसक्यू कर कांगेर घाटी नेशनल पार्क में छोड़ा। इस दौरान राहगीरों का रेला इकट्ठा मौके पर हो गया था।
जवानों का कहना था कि पहली बार एक अजगर को इस तरह से देखा गया है। जवानों को इस बात की जानकारी वहां से गुजरने वाले लोगो ने जवानों को दिया था। जवानों ने तत्काल ही अपनी टीम को सूचना दिया गया और देखते ही देखते अजगर को पकड़ने में जुट गए थे। अजगर ने भी भागने के लिए अपने लिए जगह बना लिया था। लेकिन जब तक अजगर किसी गड्ढे में जा पाता जवानों ने उस अजगर को पकड़कर बाहर निकाल लिया और उसे सुरक्षित एक बोरे में भरकर कांगेर घाटी नेशनल पार्क में ले जाकर छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।