{"_id":"6a26b8c642764f4786079697","slug":"the-accused-kidnapped-the-minor-the-minor-was-recovered-on-the-report-of-the-family-bastar-news-c-1-1-noi1494-4371812-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker News: नाबालिग का अपहरण कर फरार हुआ आरोपी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker News: नाबालिग का अपहरण कर फरार हुआ आरोपी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किया बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
नरहरपुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को पुलिस ने बिहार से बरामद किया। पीड़िता के बयान पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। फरार आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए नरहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 13 अप्रैल 2026 से घर से लापता है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर थाना नरहरपुर में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। नाबालिग की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर लगातार खोजबीन की। जांच के दौरान नाबालिग पीड़िता का पता ग्राम जमुनिया, थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) में चला। इसके बाद पुलिस टीम ने 18 मई 2026 को उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ किए जाने पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुदामा कुमार चौधरी यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है, उसे अपने साथ ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
घटना के बाद से आरोपी फरार था। थाना नरहरपुर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के हरियाणा के फरीदाबाद जिले में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरियाणा रवाना हुई और ग्राम निमका, थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद में घेराबंदी कर आरोपी सुदामा कुमार चौधरी (21 वर्ष), निवासी ग्राम जमुनिया, थाना बथवरिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नरहरपुर लाकर पूछताछ की गई तथा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।