{"_id":"6a2553a6a7997af7750459f2","slug":"taking-advantage-of-acquaintance-gold-jewellery-stolen-from-cupboard-woman-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4368294-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: परिचय का उठाया फायदा, आलमारी से चोरी किया सोने के आभूषण, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: परिचय का उठाया फायदा, आलमारी से चोरी किया सोने के आभूषण, महिला गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरेठिनबाहरा के एक मकान में बिना ताला टूटे घर की आलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई।
पुलिस ने गिरफ्तार किया महिला को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरेठिनबाहरा के एक मकान में बिना ताला टूटे घर की आलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई। जहाँ पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से पूरे आभूषणों को बरामद करते हुए आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए नरहरपुर थाना प्रभारी ने बताया की प्रार्थी दिवस कुंजाम 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरेठिनबाहरा द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नी के साथ नरहरपुर साप्ताहिक बाजार गया था। घर मे कोई भी नही था। बाजार से वापस आने के दूसरे दिन पत्नी आलमारी को किसी काम से खोली तो देखा कि किसी अज्ञात द्वारा घर के ड्रेसिंग टेबल में रखी आलमारी की चाबी निकालकर आलमारी एवं लॉकर को खोलकर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, सोने के लॉकेट तथा चांदी के पायल सभी को चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए जेवरातों की कीमत 1 लाख 63 हजार 350 रुपये थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला कर जांच में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान मुखबिरो से लगातार पूछताछ की जा रही थी साथ ही प्रार्थी के घर आने जाने वाले और परिचितो पर नजर रखी गई थी। लगातार पूछताछ और सूचना के आधार पर संदेही महिला चन्द्रकला मरकाम जो प्रार्थी की पत्नी की परिचय की थी, उसे भी शक के घेरे में लेते हुए पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना के दिन घर में कोई नहीं होने व उसे इस बात की जानकारी थी कि आलमारी की चाबी ड्रेसिंग टेबल में रखी होने की बात पहले से थी, इसी का फायदा उठाकर आलमारी की चाबी निकालकर लॉकर खोला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर अपने घर में छिपाकर रख दिए। जिसे पुलिस ने महिला के घर से 2 नग सोने का झुमका, 01 नग सोने मंगलसुत्र, दो सोने का दाना, 02 नग सोने का लॉकेट एवं एक जोडी चांदी का पायल सभी को जप्त किया गया। आरोपिया चन्द्रकला मरकाम 23 वर्ष निवासी उरैया थाना नरहरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।