सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Wheat arrivals in Bahadurgarh and Asoda Mandis are fast, but lifting is slow.

बहादुरगढ़ और आसौदा मंडी में गेहूं की आवक तेज, उठान धीमा

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 12 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals in Bahadurgarh and Asoda Mandis are fast, but lifting is slow.
11jjrp21- झज्जर। झज्जर मंडी के बाहर सड़क पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ और आसौदा अनाज मंडियों में इन दिनों गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है जबकि उठान की रफ्तार धीमी बनी हुई है। मंडी में जगह-जगह गेहूं के ढेर लग गए हैं। उठान की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। बहादुरगढ़ मंडी में गेहूं के उठान के लिए मात्र एक ही गाड़ी लगी है जिससे दिनभर में मात्र 300 क्विंटल गेहूं ही उठ पाता है।
Trending Videos


पिछले दो दिनों से तेज धूप निकलने के चलते गेहूं में नमी की मात्रा में कमी आई है, जिससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। पहले नमी अधिक होने के कारण कई बार खरीद एजेंसियां गेहूं लेने से बच रही थीं या फिर कट लगाकर खरीद कर रही थीं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मौसम साफ होने के बाद किसानों को राहत मिली है। मंडी में पहुंचे कानोंदा के किसान सतबीर सिंह, जगदीश कुमार, सिद्दीपुर लोवा के किसान बलराम ने उठान के लिए और गाड़ियां लगाने की मांग की। आढ़ती कालू व विजय का कहना है कि आवक के मुकाबले उठान बेहद कम है, जिससे मंडी में जगह की कमी हो रही है।
वर्जन
उठान की गति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। किसान अपनी फसल को सुखा कर लाएं ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। सपना, एएफएसओ, बहादुरगढ़।


-फोटो 58 : बहादुरगढ़ मंडी में रखे गेहूं के उठान के लिए खड़ी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed