फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jagdalpur news: Wire worth ₹3.5 lakh stolen and walled up to hide it, accused arrested

कांकेर: साढ़े तीन लाख रुपये का तार चुराया, छिपाने के लिए लगाया गजब का दिमाग, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 18 Jul 2026 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 09:03 PM IST
सार

Kanker crime news: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना थाने क्षेत्र के ग्राम मालगांव एवं बरकई में विधुत विभाग के बिछाने के लिए रखे गए लाखों रुपये के तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

विज्ञापन
jagdalpur news: Wire worth ₹3.5 lakh stolen and walled up to hide it, accused arrested
आरोपी के घर मे बने दीवार को तोड़ती पुलिस - फोटो : credit

विस्तार

Kanker crime news: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सरोना थाने क्षेत्र के ग्राम मालगांव एवं बरकई में विधुत विभाग के बिछाने के लिए रखे गए लाखों रुपये के तार को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा फरार है। इस चोरी की सबसे खास बात ये रही कि आरोपी ने चोरी के तार को छिपाने के लिये गजब का दिमाग लगाया। उसने तार को दीवार के पीछे चुनवा दिया, ताकि किसी को पता न चल सके।
विज्ञापन



मामले के बारे में जानकारी देते हुए सरोना थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी मनोज सोनी निवासी रामपुर वार्ड जिला धमतरी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी कंपनी द्वारा सीएसपीडीसीएल के विद्युत लाइन निर्माण कार्य के लिए ग्राम मालगांव एवं बरकई के मध्य सड़क किनारे एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार रखा गया था। जिसे चोरों ने 3 दिसंबर 2025 से 6 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों द्वारा एक ड्रम से 1 नग एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार, जिसकी कीमत तीन लाख 50 हजार थी, वह चोरी हो गया है। 
विज्ञापन



 

आरोपी के घर मे बने दीवार को तोड़ती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को इस बात का अंदाजा था कि चोर इतनी बड़ी मात्रा में तार को बेचने के लिए कही ना कही जरूर जायेंगे। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के साथ ही अन्य जांच के आधार पर संदेही शुभम यादव को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया गया। सन्देही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ बड़े ही योजनाबंध तरीके से पैंथर कंडक्टर तार की चोरी किये फिर उसे एक अन्य फरार आरोपी के घर में सीढ़ी के नीचे रखकर एक दिवाल चुनवाकर छुपा दिए है। पुलिस ने मामले में आरोपी शुभम यादव के निशानदेही पर फरार आरोपी के घर से दीवार को तोड़कर चोरी के पूरे एक नग एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार जिसकी कीमत तीन लाख 50 हजार था, उसे बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed