{"_id":"6a046cd6f6eba734e30f939d","slug":"youths-attacked-with-sticks-fir-registered-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-135013-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। शहर चौकी क्षेत्र में भागलपुरी चौक पर कार में सवार दो युवकों की कार रुकवाकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया हैं। हमले में घायल युवकों को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर चोटें होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया।
गोच्छी निवासी अमित ने बताया कि दुजाना मार्ग पर रेती-रोड़ी की उसकी दुकान है। वह अपने दोस्त बेरी निवासी हर्ष के साथ 11 मई रात 11 बजे कार में सवार होकर दूबलधन चौक से बेरी भागलपुरी चौक की तरफ आ रहे थे। तभी चार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाड़ी से शीशे भी तोड़ दिए। गाड़ी से 20 हजार रुपये नकदी व गले से चार तोले की सोने की चैन तोड़ ली।
बेरी शहर चौकी प्रभारी योगेश ने बताया कि कार सवार दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने व गाड़ी से 20 हजार कैश व 4 तोले की सोने की चैन तोड़ने की शिकायत मिली हैं। शुभम, रोहित, चंद्रेश, सागर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।
Trending Videos