सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Governance and Policy Transfer List of Senior IAS Officers from the Ministry Expected Soon

राज और नीति: मंत्रालय के वरिष्ठ आईएएस अफसरों की तबादला सूची जल्द

Suresh Tiwari सुरेश तिवारी
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में जल्द प्रशासनिक फेरबदल संभव है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले होंगे। पी नरहरि केंद्र जा रहे हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन के दिल्ली जाने की चर्चा है। मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव और नई नियुक्तियों की भी तैयारी है। पढ़ें पूरा कॉलम

Governance and Policy Transfer List of Senior IAS Officers from the Ministry Expected Soon
शोक वर्णवाल, शिव शेखर, रश्मि अरुण, मुख्य सचिव अनुराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कलेक्टरों की तबादला सूची के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि शीघ्र ही मंत्रालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों की एक तबादला सूची आ सकती है। इस सूची में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी नरहरि के स्थान पर किसी की पदस्थापना की जाएगी। नरहरि प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में जा रहे हैं।

Trending Videos


स्मिता भारद्वाज के रिटायरमेंट होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल में अभी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद पर भी अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया जाना है। इस फेरबदल में कोई एक दर्जन अधिकारियों के विभाग प्रभावित हो सकते हैं। इनमें ऐसे अधिकारियों के विभाग बदले जाएंगे जो पहले से ही कई विभागों को देख रहे हैं। इनमें  अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला, अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी के नाम चर्चा में है। चर्चा में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव जी वी रश्मि का नाम भी है। इसके अलावा कुछ कमिश्नरों को सचिव बनाकर मंत्रालय लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनुराग जैन दिल्ली जाने की तैयारी में
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के बारे में माना जा रहा है कि वे दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार उन्हें पीएमओ या नीति आयोग में सीईओ के रिक्त पद पर पदस्थ किया जा सकता है। यह पद 1987 बैच के सुब्रमण्यम के रिटायरमेंट के बाद से रिक्त है। अनुराग 3 अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 1 सितंबर 2025 से उनका विस्तारित कार्यकाल चल रहा है जो अगस्त 2026 में पूरा होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे मुख्य सचिव के रूप में विस्तारित कार्यकाल पूरा करेंगे या उसके पहले ही दिल्ली की ओर रुख कर लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में नए सिरे से होगा कार्य विभाजन 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यालय में दो नए अधिकारियों की प्रविष्टि हुई है। ये है कौशलेंद्र विक्रम सिंह जो भोपाल के कलेक्टर थे, जिन्हें सुपर टाइम मिलने के बाद अब सचिव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। दूसरे हैं सुधीर कोचर जो दमोह के कलेक्टर थे, जिन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक उपसचिव  विकास मिश्रा विदाई ले चुके हैं। उन्हें सीधी का कलेक्टर बनाया गया है। इन स्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों के कार्यों का नए सिरे से बंटवारा होगा।

निगम-मंडलों-प्राधिकरणों में नियुक्ति की तैयारी
मध्य प्रदेश में विभिन्न जिलों की नगर निकायों में एल्डरमैन और संगठन में विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्तियों के बाद अब निगम-मंडलों-प्राधिकरणों में नियुक्ति की तैयारी है। भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा इसे लेकर पहले ही संकेत दिए गए थे। पता चला है कि इस संबंध में पार्टी द्वारा नाम भी तय किए जा चुके हैं। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही इन नामों की घोषणा हो जाएगी। 

कार्यभार संभालते ही कलेक्टर बस से निकल पड़े ग्रामीण अंचल की ओर 
क्या आपने कभी सुना है कि कार्यभार ग्रहण करते ही कोई कलेक्टर ग्रामीण अंचल की ओर योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने निकल पड़े। वह भी बस में बैठकर विभागों के अधिकारियों के साथ, लेकिन यह हुआ है। रीवा के नवनियुक्त कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जैसे ही पदभार ग्रहण किया, वे अधिकारियों के साथ एक बड़ी बस में बैठकर ग्रामीण अंचलों की ओर निकल पड़े। उन्होंने जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर के आकस्मिक भ्रमण कार्यक्रम से अधिकारी भौंचक रह गए और उन्हें अब जिले में अपने कार्यों की प्राथमिकताओं का अंदाजा लग गया।

अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed