फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: गावस्कर ने विराट के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का पर की टिप्पणी, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Fri, 25 Sep 2020 03:45 PM IST
Sneha Baluni स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
anushka gave reply to gavaskar over his comment on virat are your words only relevant if you use my name
सुनील गावस्कर,विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को उनके उस बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनका नाम लेते हुए कैच छोड़ने पर विराट कोहली पर टिप्पणी की थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मैच के दौरान दो कैच छोड़ने के बाद कोहली बल्लेबाजी में भी विफल रहे और केवल पांच रन ही बना सके।


 

anushka gave reply to gavaskar over his comment on virat are your words only relevant if you use my name
सुनील गावस्कर

इसपर कमेंटरी बॉक्स में बैठे गावस्कर ने कोहली की पत्नी अनुष्का को लेकर टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान के प्रशंसकों को अच्छी नहीं लगी और इनमें से कुछ ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से गावस्कर को कमेंटरी पैनल से हटाने का भी अनुरोध कर दिया। वहीं इस टिप्पणी के बाद गावस्कर की काफी आलोचना हुई। दरअसल,  हुआ यूं कि कमेंट्री के दौरान गावस्कर एक वीडियो देख रहे थे, जिसमें विराट बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का गेंद फेंक रहीं थीं। यह वीडियो लॉकडाउन के समय का है, जब उन्हें उनके घर में क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। इसी को लेकर गावस्कर ने टिप्पणी की कि कोहली ने केवल लॉकडाउन के दौरान अनुष्का की गेंदबाजी का सामना किया है।

इसी वीडियो को देखकर गावस्कर ने की टिप्पणी

anushka gave reply to gavaskar over his comment on virat are your words only relevant if you use my name
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए अनुष्का ने कहा, 'मिस्टर गावस्कर, यह बात सही है कि आपने जो कहा वह अच्छा नहीं था लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप यह बता सकें कि आपने पति के खेल के लिए उसकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए ऐसा बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं जानती हूं कि इतने सालों में आपने कमेंटरी के दौरान किसी भी क्रिकेटर की निजी जिंदगी का सम्मान किया है। क्या आपको नहीं लगता कि आपको उसी तरह का सम्मान मेरे और हमारे लिए रखना चाहिए था?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka gave reply to gavaskar over his comment on virat are your words only relevant if you use my name
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि बीती रात से मेरे पति के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो? यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां नहीं की जाएंगी?' बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ मौकों पर अनुष्का को 31 साल के कोहली के मैदान पर खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed