लॉकडाउन के बाद से लगातार ऑटो सेक्टर में बढ़त देखी जा रही है। यही कारण है कि जून से अगस्त तक में सभी कंपनियों की मोटरसाइकिलों की बिक्री बढ़ी है। ऐसे में आज हम आपको उन 10 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जून से अगस्त 2020 तक में सबसे ज्यादा खरीदा गया है। इस खबर में हम मई महीने को शामिल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इस महीने में कई डीलरशिप्स बंद रहे और कई प्रोडक्शन प्लांट्स में काम ठप रहा। तो डालते हैं एक नजर,
{"_id":"5f6dadae048a4a46b3167693","slug":"here-are-10-best-selling-motorcycles-in-the-country-from-june-to-august-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉकडाउन के बाद कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट
Fri, 25 Sep 2020 02:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांकेतिक
- फोटो : PTI
नंबर 1
- अगस्त 2020: Hero Splendor के 2,32,301 मोटरसाइकिलों की भारत में बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: Hero Splendor के 2,13,413 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जून 2020: Hero Splendor के 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
नंबर 2
- अगस्त 2020: भारतीय बाजार में Hero HF Deluxe के 1,77,168 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: घरेलू बाजार में Hero HF Deluxe के 1,54,142 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Hero HF Deluxe के घरेलू बाजार में 1,29,602 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 3
- अगस्त 2020: CB Shine के 1,06,133 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई
- जुलाई 2020: भारतीय बाजार में Honda की CB Shine के 88,969 मोटरसाइकिलों को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Bajaj Pulsar के 80,822 यूनिट्स की बिक्री हुई।
सांकेतिक
- फोटो : Bajaj Auto
नंबर 4
- अगस्त 2020: Bajaj Pulsar के 87,202 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जुलाई 2020: Bajaj Pulsar के 73,836 मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जून 2020: Hero Glamour के 45,252 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 5
- अगस्त 2020: Hero Glamour के 54,315 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: Hero Glamour के 51,225 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Honda CB Shine के भारतीय बाजार में 40,316 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 6
- अगस्त 2020: Hero Passion के 52,471 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: Hero Passion को 44,377 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
- जून 2020: Hero Passion के 39,900 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Bajaj Auto
नंबर 7
- अगस्त 2020: Bajaj Platina के 40,294 यूनिट्स बिके।
- जुलाई 2020: Bajaj Platina के 35,103 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Bajaj Platina के 35,277 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
लॉकडाउन के बाद से Bajaj Platina लगातार तीसरे महीने भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में सातवें नंबर पर रही।
Bajaj CT
नंबर 8
- अगस्त 2020: Bajaj CT के 34,863 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: Bajaj CT के 33,774 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Bajaj CT के 22,76 यूनिट्स की बिक्री हुई।
लॉकडाउन के बाद से Bajaj Platina लगातार तीसरे महीने भी देश की आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
नंबर 9
- अगस्त 2020: Royal Enfield Classic 350 के 34,791 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: TVS Apache के 33,664 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Royal Enfield Classic 350 के 22,699 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 10
- अगस्त 2020: TVS Apache के 33,540 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई 2020: Royal Enfield की लोकप्रिय बाइक Classic 350 के 25,534 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जून 2020: Honda Dream के 15,635 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।