Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bevon Jacobs Smashes Unbeaten 202, Hits 21 Sixes and Misses List A World Record by Two Sixes

21 छक्के...7 चौके...202 रन...!: न्यूजीलैंड के बेवोन जैकब्स ने मचाया कोहराम, टूटने से बचा कौन सा विश्व रिकॉर्ड?

Thu, 12 Nov 2026 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के बेवोन जैकब्स ने फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड की ओर से ओटागो के खिलाफ 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 21 छक्के और सात चौके लगाए। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के विश्व रिकॉर्ड से दो छक्के दूर रह गए। जैकब्स न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

विज्ञापन
Bevon Jacobs Smashes Unbeaten 202, Hits 21 Sixes and Misses List A World Record by Two Sixes
बेवोन जैकब्स - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने घरेलू क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में खेलने वाले जैकब्स ने फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड की ओर से ओटागो के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 137 गेंदों पर 202 रन बनाए। उनकी इस पारी में 21 छक्के और सात चौके शामिल रहे। इस दौरान वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने से महज दो छक्के दूर रह गए।

विज्ञापन


12 नवंबर (गुरुवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क आउट ओवल में खेले गए मुकाबले में बेवोन जैकब्स चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने पहले अपना पहला लिस्ट-ए शतक पूरा किया और फिर उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। 21 छक्कों की मदद से उन्होंने न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज की ओर से एक लिस्ट-ए पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)


 

Trending Videos

Bevon Jacobs Smashes Unbeaten 202, Hits 21 Sixes and Misses List A World Record by Two Sixes
बेवोन जैकब्स - फोटो : ANI
विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से दो छक्के दूर रह गए जैकब्स
बेवोन जैकब्स लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड से भी सिर्फ दो छक्के पीछे रह गए। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम है। उन्होंने 2018 में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ 257 रन की पारी में 23 छक्के लगाए थे। जैकब्स अब लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले जेमी हाउ ने 2012, मार्टिन गुप्टिल ने 2015 और चैड बोवेस ने 2024 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Bevon Jacobs Smashes Unbeaten 202, Hits 21 Sixes and Misses List A World Record by Two Sixes
बेवोन जैकब्स - फोटो : ANI
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं जैकब्स
बेवोन जैकब्स का आईपीएल से भी नाता रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

Bevon Jacobs Smashes Unbeaten 202, Hits 21 Sixes and Misses List A World Record by Two Sixes
बेवोन जैकब्स - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका में हुआ जन्म, न्यूजीलैंड में बनाई पहचान
बेवोन जैकब्स का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। जब वह करीब तीन साल के थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड आ गया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से पहचान बनाई। 2023-24 के सुपर स्मैश टूर्नामेंट में जैकब्स ने कैंटरबरी किंग्स की ओर से खेलते हुए छह पारियों में 134 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.73 रहा था। अब फोर्ड ट्रॉफी में लगाए गए इस दोहरे शतक के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed