सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Complaint lodged against Delhi Capitals cricketer Abishek Porel over alleged promise of marriage and assault

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बढ़ीं मुश्किलें: शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप; महिला ने दर्ज कराई शिकायत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 23 Jun 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट और धमकी देने के आरोपों में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। 

Complaint lodged against Delhi Capitals cricketer Abishek Porel over alleged promise of marriage and assault
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स और बंगाल टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल एक बड़ी कानूनी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। एक महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही महिला ने उनके ऊपर मारपीट करने और आपराधिक रूप से डराने-धमकाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अभिषेक पोरेल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह गलत बताया है।

महिला और उसकी मां ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, महिला और उसकी मां ने मंगलवार को हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि वह पिछले तीन वर्षों से अभिषेक पोरेल के साथ रिश्ते में थी। उसके अनुसार, पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला का यह भी आरोप है कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का भरोसा देकर उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके अलावा उसने अभिषेक पोरेल पर मारपीट करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अभिषेक पोरेल ने आरोपों को बताया गलत
फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद अभिषेक पोरेल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोरेल ने कहा "मैं इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं, इसलिए कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।" 23 वर्षीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि वह पुलिस की शुरुआती जांच पूरी होने के बाद इस मामले पर विस्तार से प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करेगी, उसके बाद मैं इस बारे में बात करूंगा। अभी तक मेरी पुलिस से कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं पोरेल
बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल साल 2023 से इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने 2021-22 सत्र में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब तक वह 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed