सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Seamer Jasprit Bumrah hillarious reply to Actress Kareena Kapoor's challenge to him

Kareena-Bumrah: करीना कपूर की चुनौती पर जसप्रीत बुमराह ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट कर बोले- मुझे बिल्कुल शक नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Jun 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेत्री करीना कपूर ने मजाक में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनौती दी थी। अब बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये उनके पोस्ट पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Indian Seamer Jasprit Bumrah hillarious reply to Actress Kareena Kapoor's challenge to him
बुमराह और करीना - फोटो : IPL/Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर की चुनौती पर प्रतिक्रिया दी है। करीना ने सोशल मीडिया पर बेटे तैमूर अली खान के साथ क्रिकेट खेलते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसी दौरान उन्होंने मजाक में बुमराह को चुनौती देते हुए कहा था कि वह बुमराह को भी टक्कर दे सकती हैं। अब इस पर इस स्टार तेज गेंदबाज ने जवाब दिया है। 

क्या है मामला?
  • करीना अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें वह तैमूर के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही थीं।
  • करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ क्रिकेट के दौरान गेंदबाजी करते हुए फोटो शेयर की।
  • इसके साथ उन्होंने मजाक में भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुनौती दे डाली। 
  • उन्होंने मजाक में लिखा था, 'मेरे टैलेंट को कम मत समझो। मैं बुमराह को भी टक्कर दे सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने ली चुटकी
करीना के इस पोस्ट पर अब बुमराह ने भी चुटकी ली है। उन्होंने करीना के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए स्टोरी शेयर की, जिसमें बुमराह ने लिखा, 'मुझे बिल्कुल भी शक नहीं है। आपके पास काफी अच्छी प्रतिभा है।' बुमराह ने इसके साथ ही हंसी का इमोजी भी लगाया। बुमराह और करीना के बीच सोशल मीडिया पर इस हंसी मजाक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से करेंगे वापसी
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। वहीं, बुमराह आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें बुमराह को जगह मिली थी। बुमराह अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed