{"_id":"6a3b63fd8f828136340e2420","slug":"women-s-t20-world-cup-australia-crush-pakistan-athapaththu-century-keeps-sri-lanka-alive-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा; अटापट्टू के शतक से श्रीलंका की वापसी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Womens T20 WC: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को 113 रन से रौंदा; अटापट्टू के शतक से श्रीलंका की वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला टी20 विश्वकप का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट में अब सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो चली है। ऑस्ट्रेलिया का जीत का सिलसिला जारी है। वहीं, श्रीलंका ने भी वापसी की है।
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया। एलिस पेरी ने 71 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। दूसरी ओर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने नाबाद 106 रन की पारी खेलकर आयरलैंड के खिलाफ टीम को नौ विकेट से जीत दिलाई। वहीं न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर अंतिम चार की उम्मीदें बरकरार रखीं।
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
लीड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम को पहला झटका मैच की पहली ही गेंद पर बेथ मूनी के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और जॉर्जिया वोल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए केवल 56 गेंदों में 100 रन की साझेदारी की। वोल ने 39 रन बनाए, जबकि पेरी ने 48 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। अंत में एनाबेल सदरलैंड (27) और निकोला कैरी (26) ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 199 तक पहुंचाया।
जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 86 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से मुनीबा अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। पाकिस्तान की पारी तीन रन आउट से भी प्रभावित रही। गेंदबाजी में पेरी ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके, जबकि कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स और सदरलैंड ने भी दो-दो विकेट लिए।

सेमीफाइनल अभी भी पूरी तरह तय नहीं
चार मैचों में चार जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल की जगह अभी आधिकारिक रूप से पक्की नहीं हुई है। दक्षिण अफ्रीका और भारत भी चार-चार जीत के साथ बराबरी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में भारत से होगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने कहा, 'हमारे पास विकल्प हैं, गहराई है और टीम अच्छी स्थिति में है। हालांकि अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें और बेहतर होना है।'

अटापट्टू ने खेली कप्तानी पारी
ब्रिस्टल में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 106 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह महिला टी20 विश्व कप इतिहास का आठवां शतक और अटापट्टू के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक रहा। उन्होंने टीम के 134 रन में से 106 रन अकेले बनाए। उनकी पारी में 17 चौके शामिल रहे और उन्होंने विजयी रन भी खुद ही लगाए। दो दिन पहले ही अटापट्टू ने खुद को कप्तान के रूप में असफल बताया था, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से शानदार जवाब दिया।
मैच के बाद उन्होंने कहा, 'पिछले मैच में मैं जल्दी आउट हो गई थी और उससे निराश थी। लेकिन आज हमने जीत हासिल की और एक खिलाड़ी तथा कप्तान के रूप में मेरे लिए यही सबसे महत्वपूर्ण है। मैंने अपना स्वाभाविक खेल खेला और हमेशा की तरह आक्रामक बल्लेबाजी की।' श्रीलंका ने यह मुकाबला 4.3 ओवर शेष रहते नौ विकेट से जीत लिया।

न्यूजीलैंड की उम्मीदें भी कायम
दिन के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखा। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131/7 का स्कोर बनाया। डार्सी कार्टर ने शानदार नाबाद 72 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ने उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम पावरप्ले में 26/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद इज़ी शार्प और ब्रूक हैलिडे ने चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। शार्प ने 43 गेंदों में 62 रन बनाए, जो उनके टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं हैलिडे 41 रन बनाकर नाबाद रहीं।
न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने इजी शार्प की तारीफ करते हुए कहा, 'उनमें न्यूजीलैंड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बनने और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल होने की क्षमता है।' बुधवार को टूर्नामेंट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। खास बात यह है कि दोनों टीमें अब तक अजेय हैं, ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर को और रोचक बना सकता है।