{"_id":"6a231263c69b872a080cb4a4","slug":"12-players-whose-performance-will-matter-in-upcoming-womens-t20-world-cup-2026-know-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा विश्वकप का सुपरस्टार?: इंग्लैंड में महासंग्राम, इन 12 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन बनेगा विश्वकप का सुपरस्टार?: इंग्लैंड में महासंग्राम, इन 12 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्वकप 2026 में दुनिया की शीर्ष टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में शेफाली वर्मा, हीली मैथ्यूज, सूजी बेट्स और एल. वोल्वार्ड्ट समेत 12 स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी, जिन पर अपनी-अपनी टीमों की सफलता काफी हद तक निर्भर है।
महिला टी20 विश्व कप 2026/आईसीसी
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने जा रहे महिला टी20 विश्वकप 2026 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टी20 क्रिकेट का यह महाकुंभ सिर्फ टीमों के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों के लिए भी अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मंच होगा। हर टीम के पास एक ऐसा खिलाड़ी है, जिसके प्रदर्शन पर उसकी सफलता काफी हद तक निर्भर करती है। कोई विस्फोटक बल्लेबाज है, कोई भरोसेमंद कप्तान, तो कोई ऐसा ऑलराउंडर जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकता है। आइए जानते हैं उन 12 खिलाड़ियों के बारे में, जिन पर इस विश्वकप में क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहेगी...
शेफाली वर्मा
- फोटो : PTI
शेफाली वर्मा (भारत): भारतीय उम्मीदों की सबसे बड़ी धुरी
भारतीय महिला क्रिकेट की युवा सनसनी शैफाली वर्मा इस समय टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में शामिल हैं। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाली शेफाली ने अपने आक्रामक खेल से दुनिया भर में पहचान बनाई। हाल ही में भारत को वनडे विश्वकप का खिताब दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। फाइनल में 87 रन की शानदार पारी खेलकर उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ का पुरस्कार भी जीता। 22 वर्षीय शैफाली की विस्फोटक बल्लेबाजी इंग्लैंड की परिस्थितियों में भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

- मैच: 106
- रन: 2722
- स्ट्राइक रेट: 135.49
- अर्धशतक: 16
- विकेट: 11
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभना मोस्त्री
- फोटो : Twitter
शोभना मोस्त्री (बांग्लादेश): बांग्लादेश की रन मशीन
बांग्लादेश की बल्लेबाजी का सबसे भरोसेमंद नाम शोभना मोस्त्री हैं। पिछले विश्वकप के बाद उन्होंने 15 पारियों में 413 रन बनाए हैं और 15 छक्के भी जड़े हैं। हाल के वर्षों में वे बांग्लादेश की सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रही हैं। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे बड़े मंच पर टीम को मजबूत शुरुआत दें और बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।

- मैच: 59
- रन: 915
- स्ट्राइक रेट: 96.72
- अर्धशतक: 1
- विकेट: 1
हीथर नाइट
- फोटो : ECB
हीथर नाइट (इंग्लैंड): घरेलू मैदान पर अनुभव का हथियार
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान हीथर नाइट 35 वर्ष की उम्र में भी टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। बड़े मैचों में दबाव झेलने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। हालिया वनडे विश्वकप में उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतक जमाकर अपनी क्लास साबित की थी। घरेलू परिस्थितियों का अनुभव इंग्लैंड के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

- मैच: 138
- रन: 2502
- स्ट्राइक रेट: 121.39
- शतक/अर्धशतक: 1/9
- विकेट: 21
गैबी लेविस
- फोटो : ICC
गैबी लेविस (आयरलैंड): आयरलैंड की सबसे बड़ी उम्मीद
आयरलैंड की कप्तान और स्टार बल्लेबाज गैबी लेविस पिछले विश्वकप के बाद से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सिर्फ 21 पारियों में 825 रन बनाए हैं। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली आयरलैंड की पहली महिला क्रिकेटर हैं। उनकी बल्लेबाजी आयरलैंड की सफलता की कुंजी होगी।

- मैच: 114
- रन: 3048
- स्ट्राइक रेट: 117.14
- शतक/अर्धशतक: 2/18
- विकेट: 3
स्टेयर कैलिस
- फोटो : Sterre Kalis (Instagram)
स्टेयर कैलिस (नीदरलैंड): क्वालिफायर की स्टार
नीदरलैंड को विश्वकप का टिकट दिलाने में स्टेयर कैलिस की अहम भूमिका रही। उन्होंने क्वालिफायर में सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम को मुख्य प्रतियोगिता तक पहुंचाया। 2016 से इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने का अनुभव उन्हें अन्य खिलाड़ियों पर बढ़त देता है। इंग्लिश परिस्थितियों की समझ नीदरलैंड के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

- मैच: 64
- रन: 1949
- स्ट्राइक रेट: 104.50
- शतक/अर्धशतक: 1/11
- विकेट: 4
सूजी बेट्स
- फोटो : ANI
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड): रिकॉर्डों की रानी
न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 2024 के टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड की खिताबी जीत में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी। अनुभव और निरंतरता उन्हें टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है।

- मैच: 183
- रन: 4720
- स्ट्राइक रेट: 108.35
- शतक/अर्धशतक: 1/28
- विकेट: 62
आयशा जफर
- फोटो : Twitter
आयशा जफर (पाकिस्तान): नई उम्मीद की किरण
पाकिस्तान की युवा बल्लेबाज आयशा जफर ने इसी वर्ष जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टी-20 शतक लगाया था। 102 रन की उनकी पारी पाकिस्तान महिला क्रिकेट इतिहास की संयुक्त सबसे बड़ी टी-20 पारी में शामिल है। विश्वकप में उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

- मैच: 35
- रन: 497
- स्ट्राइक रेट: 100.60
- शतक: 1
- विकेट: 5
डार्सी कार्टर
- फोटो : ICC
डार्सी कार्टर (स्कॉटलैंड): युवा जोश का प्रतीक
महज 20 वर्ष की डार्सी कार्टर स्कॉटलैंड क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा हैं। उन्होंने अपनी टीम को लगातार दूसरे टी20 विश्वकप के लिए क्वालिफाई कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रनों के मामले में वे पहले ही स्कॉटलैंड की शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हो चुकी हैं।

- मैच: 42
- रन: 872
- स्ट्राइक रेट: 101.63
- अर्धशतक: 8
- विकेट: 19
एल वोल्वार्ड्ट
- फोटो : IANS
एल. वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका): शानदार फॉर्म में कप्तान
दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज एल. वोल्वार्ड्ट पिछले कुछ महीनों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। सात महीने के भीतर तीन बार प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी जा चुकी हैं। भारत के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाकर अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है।

- मैच: 98
- रन: 2764
- स्ट्राइक रेट: 121.97
- शतक/अर्धशतक: 3/16
हसिनी परेरा
- फोटो : Srilanka Cricket
हसिनी परेरा (श्रीलंका): मध्यक्रम की सबसे मजबूत कड़ी
श्रीलंका की बल्लेबाजी में हसिनी परेरा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करती हैं और दबाव में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखती हैं। भारत के खिलाफ पिछले वर्ष खेली गई 65 रन की पारी ने उनकी उपयोगिता को फिर साबित किया था।

- मैच: 95
- रन: 1036
- स्ट्राइक रेट: 84.29
- अर्धशतक: 2
हीली मैथ्यूज
- फोटो : ICC
हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज): मैच जिताने वाली ऑलराउंडर
वेस्टइंडीज की कप्तान हीली मैथ्यूज मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ महिला ऑलराउंडरों में गिनी जाती हैं। 2016 टी20 विश्वकप फाइनल में उन्होंने मैच विजेता प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को चैंपियन बनाया था। बल्ले और गेंद दोनों से मैच बदलने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है।

- मैच: 121
- रन: 3237
- स्ट्राइक रेट: 116.60
- शतक/अर्धशतक: 3/21
- विकेट: 120
जॉर्जिया वॉल
- फोटो : ICC
जॉर्जिया वॉल (ऑस्ट्रेलिया): विश्व नंबर-1 बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया की 22 वर्षीय बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल इस समय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर हैं। पिछले विश्वकप के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 101 रन की शानदार पारी खेली, जो किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

- मैच: 12
- रन: 474
- स्ट्राइक रेट: 156.43
- शतक/अर्धशतक: 1/3