फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   1983 World Cup : kapil dev says Wanted to prove that we can play ODI cricket

1983 World Cup: 38वीं सालगिरह पर क्या बोले देश को पहला खिताब दिलाने वाले कपिलदेव?

Fri, 25 Jun 2021 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 11:02 PM IST
सार

पहले विश्व कप जीत की 38वीं सालगिरह पर कपिलदेव ने कहा कि हमने साबित किया कि हम एकदिवसीय क्रिकेट खेल सकते हैं।

विज्ञापन
1983 World Cup : kapil dev says Wanted to prove that we can play ODI cricket
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव - फोटो : ANI

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आज ही के दिन 38 साल पहले भारत को पहला विश्व कप का खिताब दिलाया था। 25 जून 1983 को भारत ने दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर इतिहास रचा था। पहले विश्व कप जीत की 38वीं सालगिरह पर कपिलदेव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि हमने साबित किया कि हम एकदिवसीय क्रिकेट खेल सकते हैं। विश्व विजेता कप्तान ने कहा, 'हम एन्जॉय कर रहे थे और हमारा एक लक्ष्य था और हमने साबित किया कि हम एकदिवसीय क्रिकेट खेल सकते हैं। विश्व कप से पहले का सफर भी महत्वपूर्ण था क्योंकि हमने अच्छा वनडे क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।'उन्होंने आगे कहा, टूर्नामेंट में हमारा आत्मविश्वास बढ़ता गया और हमने 25 जून को पहली बार खिताब जीता।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने इतने वर्षों में टीम इंडिया में क्या तब्दीलियां आईं, इस पर भी उन्होंने बात की। पूर्व कप्तान ने कहा कि अच्छा एडमिनिस्ट्रेशन है, सुविधाएं बहुत हैं इसलिए खेल में और विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारे पास सबकुछ है जो हमें चाहिए। आने वाले समय में और चीजें बदलेंगी। एक दिन में सबकुछ नहीं हो जाता। कपिल देव ने कहा कि एक समय था जब हम सोचते थे कि क्या क्वालीफाई होंगे या नहीं और अब हम जीत के बारे में सोच रहे हैं। यही सबसे बड़ा अंतर है। वहीं, उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम इस जीत के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थी, मगर उसे हार का सामना करना पड़ा। आप हर मैच या टूर्नामेंट नहीं जीत सकते। हमारी चाहत और बढ़ी है। कम से कम हम हम सेमीपाइनल और पाइनल तक तो पहुंचते हैं लेकिन हमारे जमाने में यह कठिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed