{"_id":"5bf8dd02bdec2241454bb652","slug":"24-november-1989-on-this-day-sachin-tendulkar-slams-half-century-against-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पाक को दिखाई थी आंख, 16 की उम्र में रचा था इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
29 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पाक को दिखाई थी आंख, 16 की उम्र में रचा था इतिहास
Sat, 24 Nov 2018 10:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सचिन तेंदुलकर ने ठीक 29 साल पहले आज ही के दिन (24 नवंबर, 1989) पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया था। 16 साल 214 दिन के सचिन ने फैसलाबाद में टेस्ट हाफ सेंचुरी जड़ी थी। यह उनका पहला अर्धशतक था।, जिसके साथ ही वह टेस्ट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।
2 of 5
16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन ने अपनी पहली सीरीज के दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ यह कमाल किया। 23-28 नवंबर के बीच खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा। पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे इमरान खान ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया।
3 of 5
पहली बार विदेशी दौरे पर गए सचिन तेंदुलकर को इमरान खान, वसीम अकरम और अब्दुल कादिर जैसे दिग्गज पाकिस्तानी गेंदबाजों का सामना करना था। पहली पारी में भारतीय टीम महज 288 रन ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अब फैसलाबाद में उन्हें खुद को साबित करने का मौका था। पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी। महज 101 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। ऐसे में सचिन ने मांजरेकर के साथ पांचवें विकेट के लिए 143 रन जोड़े।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन ने साफ कर दिया कि उम्र भले ही कम हो लेकिन उनके इरादे मजबूत हैं। उन्होंने 172 गेंदों का सामना किया और 59 रन की पारी खेली। आखिरी में वह 59 रन बनाकर इमरान की गेंद पर LBW हो गए। इसके बाद उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। वहीं वनडे में 49 सेंचुरी और 96 हाफ सेंचुरी लगाईं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।