फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षक दिवस: भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी

Mon, 05 Sep 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
6 successfull coach for team india
टीम इंडिया का समर्थन करते प्रशंसक - फोटो : Getty
इस समय भारतीय खेल जगत में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिम्नास्टिक कोच विश्वेश्वर नंदी की चर्चा हर ओर हो रही है। लेकिन शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के 6 बेहद कामयाब गुरुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी निगरानी में टीम इंडिया ने सफलता के झंडे गाड़े।

भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी

6 successfull coach for team india
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
छठे नंबर पर आते हैं अनिल कुंबले जो इस समय टीम इडिया के मुख्य कोच हैं जिनकी कोचिंग में भारत ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और टी-20 सीरीज खेली है जिसमें उसे टेस्ट सीरीज में जीत मिली, जबकि 2 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम पहला मैच एक रन के अंतर से हार गई, जबकि दूसरा मैच बारिश से धुल गया। इस कारण टीम इंडिया सीरीज में बराबरी का मौका नहीं बना पाई और वर्ल्ड चैंपियन कैरेबियाई टीम से सीरीज 0-1 से हार गई।

भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी

6 successfull coach for team india
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले टीम इंडिया के साथ एक साल के लिए कोच बने हैं और उनकी कोचिंग में टीम इंडिया 6 दिन के लिए टेस्ट में नंबर वन टीम बनी थी, लेकिन बारिश ने सीरीज का चौथा मैच पूरा होने नहीं दिया और भारत यह ताज गंवा बैठा। उनकी कोचिंग में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की धरती पर उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दबदबा बनाए रखा और पहली बार वहां पर किसी सीरीज में 2 टेस्ट जीतने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी

6 successfull coach for team india
anshuman gaekwad - फोटो : Getty
अंशुमान गायकवाड भारतीय क्रिकेट टीम के पांचवें सबसे सफल गुरु रहे हैं। उन्होंने 1997 से 1999 तक टीम इंडिया के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली। यह वह समय था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम का क्रिकेट वर्ल्ड में वर्चस्व था, उस समय भारत ने उनकी कोचिंग में कुछ सफलता हासिल की, खासकर वनडे क्रिकेट में। उनकी कोचिंग में भारत ने कई त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीत‌ी।
 
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के ये 6 गुरु जिन्होंने टीम इंडिया को दिलाई कामयाबी

6 successfull coach for team india
- फोटो : Getty
सफलतम गुरु के मामले में चौथे स्थान पर हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे अजित वाडेकर जो 90 के दशक में टीम इंडिया के मैनेजर और कोच रहे। उस समय टीम के कप्‍तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे और उनके साथ मिलकर काम करते हुए वाडेकर ने अपनी कोचिंग में टीम को हीरो कप (1993), एशिया कप (1995) जितवाया साथ ही 1996 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचवाया। साथ ही उनके कार्यकाल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैच भी जीते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed