फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months

Ranveer Singh 83 Movie: छह महीने तक रोजाना चार घंटे क्रिकेट खेलते थे रणवीर सिंह, खुद कपिल देव और बलविंदर ने दी थी ट्रेनिंग

Fri, 24 Dec 2021 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Dec 2021 08:26 PM IST
सार

रणवीर के लिए भी कपिल का किरदार निभाना आसान नहीं था। पर डायरेक्टर कबीर को उन पर पूरा भरोसा था। कबीर ने फिल्म बनने से पहले कहा था कि रणवीर सिंह ही कपिल के रोल के लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन
83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
रणवीर सिंह 83 Movie: कपिल के साथ रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कबीर खान ने '83' फिल्म बनाने की सोची थी, तो उन्हें पता था कि उनके सामने कई चुनौती आने वाली है। उन्हें तो शायद यह भी नहीं पता था कि यह फिल्म बन पाएगी या नहीं। 1983 विश्व कप को उसी जोश और जुनून के साथ रीक्रिएट करना बड़ी बात थी। शुक्रवार को जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसने वही जुनून फिर से जगा दिया। 
विज्ञापन


रणवीर सिंह का विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का रोल निभाना इसमें सबसे दमदार चीज रही। कबीर ने फिल्म रिलीज होने से पहले कहा था कि रणवीर अगर ठीक तरह से कपिल का रोल नहीं निभा पाए, तो दर्शक उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे, लेकिन फिल्म में रणवीर ने कपिल की यादों को ताजा कर दिया। फिल्म में रणवीर की एक्टिंग वाकई शानदार थी।
विज्ञापन

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
83 मूवी के एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर के लिए आसान नहीं था किरदार निभाना
रणवीर के लिए भी यह किरदार निभाना आसान नहीं था। पर डायरेक्टर कबीर को उनपर पूरा भरोसा था। उन्होंने फिल्म बनने से पहले कहा था कि रणवीर सिंह ही कपिल के रोल के लिए परफेक्ट हैं। उन्होंने कहा था कि रणवीर गिरगिट की तरह हैं। उनकी आखिरी चार फिल्में देखिए तो पता चलेगा कि वह किस प्रकार अलग-अलग तरह के किरदार निभाने में माहिर हैं। कबीर ने रणवीर को यह भी सलाह दी थी कि इस फिल्म में उनके जैसा दिखना जरूरी नहीं है, बल्कि उनके अंदाज और उनके जुनून की नकल करना महत्वपूर्ण होगा।

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
बलविंदर संधू और मोहिंदर अमरनाथ (बीच में) के साथ 83 मूवी की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणवीर की एक्टिंग जानदार
अब सवाल यह उठता है कि रणवीर ने कपिल के उसी अंदाज को किस प्रकार कॉपी किया और कितने घंटे मेहनत की होगी? ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि फिल्म में रणवीर ने कपिल के हर लम्हे को ठीक उसी प्रकार दर्शाया है, जैसे मानो कपिल को विश्व कप में हम लाइव देख रहे हों। रणवीर कहते हैं कि कपिल का बॉलिंग एक्शन काफी यूनीक है। फिल्म शूटिंग शुरू होने से पहले मेरा शरीर उनके शरीर के विपरीत था, क्योंकि मैंने सिम्बा में अपना वजन बढ़ाया था। मुझे इस फिल्म के लिए खुद को ढालना पड़ा। इसमें मुझे काफी समय लगा, लेकिन अब मैं खुश हूं।
विज्ञापन

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
रियल बलविंदर (दाएं) के साथ एक्टर बलविंदर (एमी विर्क) - फोटो : सोशल मीडिया
2018 से ही तैयारी में जुट गए थे रणवीर
रणवीर ने 83 के लिए 2018 में ही तैयारी करना शुरू कर दिया था। उस वक्त रणवीर की मदद 1983 विश्व कप के हीरो रहे बलविंदर सिंह संधू ने की थी। वही उस वक्त रणवीर को कोचिंग दे रहे थे। रणवीर बताते हैं कि बलविंदर मुझसे कहते थे कि जब तू रन अप में आता है तो तू ऐसा लगता है कि पहलवान गेंदबाजी करने आ रहा है। इसके बाद बलविंदर ने रणवीर से वजन कम करने को कहा था। इसके बाद रणवीर ने काफी मशक्कत के बाद वजन कम की थी और कपिल के शेप में आ पाए थे।

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
नटराज शॉट लगाते रणवीर सिंह और कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल देव बनने के लिए वजन कम किया
रणवीर ने वजन तो कम कर लिया था, लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी कपिल के बॉलिंग एक्शन को ठीक उसी प्रकार दर्शाने की थी। इसके लिए रणवीर ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने इसके लिए लगातार छह महीने प्रैक्टिस की। वे छह महीनों तक कम से कम चार घंटे क्रिकेट खेलते थे। साथ ही हर रोज अपनी फिजीक को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी करते थे। रणवीर बताते हैं कि चार महीने तो सिर्फ उन्हें प्रैक्टिस की और दो-तीन महीने शूटिंग में वही काम किया यानी कुल छह महीने उन्होंने जमकर मेहनत की थी।

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
1983 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलिंग एक्शन सीखते वक्त चोटिल हुए रणवीर
इस दौरान रणवीर को कई बार चोट का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि, इससे उनके मजबूत इरादों को चोट नहीं लगी। उन्होंने लगातार प्रैक्टिस की और अब स्क्रीन पर जब वह गेंदबाजी करते नजर आए, तो लगा ही नहीं कि कपिल गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। चोट के बावजूद प्रैक्टिस करते रहने की क्षमता दिखाती है कि वह कपिल और बाकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कितने प्रेरित थे। इस दौरान बलविंदर के अलावा खुद कपिल देव ने कई दिनों तक उन्हें ट्रेनिंग दी। 

83 Movie Ranveer Singh Trained By Kapil Dev and Balvinder Singh Sandhu for 6 Months
कपिल देव द्वारा लिए गए विवियन रिचर्ड्स के इसी कैच ने टीम इंडिया की जीत पक्की की थी। - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर के अलावा सभी की शानदार एक्टिंग
अब जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है तो लोग एकबार फिर 1983 के विश्व विजयी अभियान को लेकर जीवंत हो उठे हैं। रणवीर के एक्टिंग की हर जगह तारीफ भी हो रही है। रणवीर के अलावा इस फिल्म में ताहिर राज भसीन, जिवा, साकिब सलीम, जतिन सर्ना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, साहिल खट्टर, एमी विर्क, हार्डी संधू, आदिनाथ कोठारी, धरिया कर्वा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं। दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में कपिल की पत्नी का रोल निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed