अबू धाबी में इन दिनों अलग-अलग टीमों के बीच टी-10 क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। यहां 10-10 ओवर के मैच में कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर भी भाग ले रहे हैं और धमाल मचा रहे हैं। इसी कड़ी में लीग के चौथे संस्करण के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज पार्नेल का कमाल, टी-10 लीग में हैट्रिक लेकर अफरीदी के क्लब में हुए शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 वर्षीय गेंदबाज ने नॉर्दर्न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली बुल्स के खिलाफ लगातार तीन खिलाड़ियो को पवेलियन भेजकर टी-10 लीग के इस सीजन की पहली और कुल चौथी हैट्रिक अपने नाम कर ली।
इस तूफानी गेंदबाज ने दिल्ली बुल्स के खिलाफ नौंवें और अपने दूसरे ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने ड्वेन ब्राव, अली खान और शेरफेन रदरफोर्ड को लगातार तीन गेंदों पर अपना शिकार बनाया। पार्नेल ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रदरफोर्ड को बोल्ड किया, उसके बाद तीसरी गेंद पर ब्रावो को भी क्लीन बोल्ड किया और फिर अगली गेंद पर अली खान को एलबीडब्ल्यू किया। लक्ष्य का बचाव करने उतरी नॉर्दर्न वॉरियर्स की ओर से पार्नेल ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
WWW
— T10 League (@T10League) January 31, 2021
A magnificent hat-trick for @WayneParnell to take @nwarriorst10 to victory yesterday 🔥👏#AbuDhabiT10 pic.twitter.com/m30cYQYoh0
टी-10 क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम सबसे पहली हैट्रिक का रिकॉर्ड है। अफरीदी ने साल 2017 में इस लीग के पहले सीजन के पहले ही मैच में हैट्रिक ली थी। इसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर प्रवीण तांबे ने यह उपलब्धि हासिल की और फिर पाकिस्तान के आमेर यामिन ने 4 गेंदों में 4 विकेट लिए थे।