फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adam Gilchrist said Jasprit Bumrah might find it challenging to handle the full-time captaincy of Test team

IND vs AUS: इस खिलाड़ी को फिर भारत की कप्तानी करते देख हैरान नहीं होंगे गिलक्रिस्ट, बुमराह के लिए कही ये बात

Wed, 08 Jan 2025 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jan 2025 04:15 PM IST
सार

रोहित पांचवें टेस्ट से बाहर रहे थे जिसके बाद बुमराह ने इस मैच में कमान संभाली थी। हालांकि, बुमराह मैच के बीच में चोटिल हो गए थे जिस कारण कोहली ने कप्तानी की थी।

विज्ञापन
Adam Gilchrist said Jasprit Bumrah might find it challenging to handle the full-time captaincy of Test team
एडम गिलक्रिस्ट-रोहित शर्मा - फोटो : gilly381/BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने इस बारे में राय रखी है कि जसप्रीत बुमराह भारत के पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बन सकते हैं या नहीं। कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए गिलक्रिस्ट के मुताबिक ये बुमराह के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लाल गेंद के प्रारूप में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रहे संशय के बीच गिलक्रिस्ट ने कहा कि अगर विराट कोहली दोबारा भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
विज्ञापन

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलें 
भारत को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा था जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। रोहित पांचवें टेस्ट से बाहर रहे थे जिसके बाद बुमराह ने इस मैच में कमान संभाली थी। हालांकि, बुमराह मैच के बीच में चोटिल हो गए थे जिस कारण कोहली ने कप्तानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलक्रिस्ट को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के खेलने पर संदेह 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका था। भारत को अब अगली टेस्ट सीरीज 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चयनकर्ता या टीम प्रबंधन विराट और रोहित जैसे स्टार खिलाड़ी के प्रति कोई बड़ा फैसला लेंगे या नहीं। हालांकि, गिलक्रिस्ट ने 19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने पर संदेह जताया। 
विज्ञापन

गिलक्रिस्ट ने कहा, मुझे नहीं लगता कि रोहित इंग्लैंड जाएंगे। उन्होंने कहा था कि वह घर लौटने के बाद चीजों को देखेंगे और स्वदेश लौटकर वह सबसे पहले अपने छोटे बच्चे से मिलेंगे। मुझे लगता है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस बारे में सोचेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें सीमित ओवर का मुकाबला खेलना है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इसके बाद हो सकता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेलें। 

रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह ने पर्थ टेस्ट में टीम की कमान संभाली थी और जीत दर्ज की थी। रोहित के बाद कप्तान बनने के दावदारों में उनका नाम शामिल है। हालांकि, कार्यभार को देखते हुए उनके कप्तान बनने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। गिलक्रिस्ट ने बुमराह के नेतृत्व क्षमता को स्वीकार किया, लेकिन पूर्णकालिक कप्तान बनना चुनौती बताया। 

गिलक्रिस्ट ने कहा, मुझे नहीं पता कि बुमराह टीम के पूर्णकालिक कप्तान बनेंगे या नहीं। क्या भारत दोबारा कोहली के पास वापस जाएगा? अगर ऐसा होता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी। भारत के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा। उनके पास रेडी-मेड रिप्लेसमेंट हैं। आईपीएल ने हर स्थान पर कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा कर दिए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुरंत सफल हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed