{"_id":"5a1151644f1c1b79548be324","slug":"afganistan-beat-pakistan-by-186-run-in-asia-cup-under-19-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप में पाकिस्तान की कटी नाक, नए नवेले अफगानिस्तान ने फाइनल में हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप में पाकिस्तान की कटी नाक, नए नवेले अफगानिस्तान ने फाइनल में हराया
amarujala.com
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप अंडर-19 क्रिकेट में अफगानिस्तान ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया है। मलेशिया के कुआलालंपुर में फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने बढ़िया बल्लेबाजी की।
इकराम अली खिल ने शानदार 107 रन बनाए
एशिया कप
अफगानिस्तान की ओर से इकराम अली खिल ने शानदार 107 रन बनाए। मध्यमक्रम बल्लेबाज रहमान गुल ने 40 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए। इस तरह जूनियर एशिया कप जीतने के लिए पाकिस्तान को 249 रनों का लक्ष्य मिला।
पाकिस्तान के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए
पाकिस्तान क्रिकेट
फाइनल मैच में इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी शुरू से दबाव में रही। पाकिस्तान के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 63 रनों पर आउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर मुजीब जदरान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के चार विकेट लिए। पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।
IT IS ALL OVER!!! Pakistan U19 are bowled out for 63 in 22.1 overs - Afghanistan U19 win the ACC U19 Youth Asia Cup 2017#AFGvsPAK #ACCU
— Afghan Cricket Board (@ACBofficials) November 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के बाद बांग्लादेश से भी भारत हार गया था
अंडर-19 टीम
- फोटो : sportskeeda
मलेशिया में खेले गए एशिया कप अंडर-19 में टीम इंडिया को मंगलवार को दूसरा करारा झटका लगा था। नेपाल से हारने वाली टीम इंडिया को बांग्लादेश ने 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। रॉयल सेलांगोर क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। बांग्लादेश ने यह लक्ष्य महज दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम के कोच हैं
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
राहुल द्रविड़ अंडर-19 टीम के कोच हैं। उन्होंने कहा है कि हम हार को गंभीरता से लेते हुए आगे और टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेंगे। द्रविड़ ने नेपाल की टीम का उत्साहवर्धन भी किया था। वह नेपाली टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर उनको बेहतर खेल के लिए बधाई दी थी।