{"_id":"678604fa7bd2c4802e0fabeb","slug":"after-returning-from-australia-nitish-reddy-was-seen-climbing-stairs-of-tirupati-temple-on-his-knees-video-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nitish Reddy: ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घुटने के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते दिखे नीतीश, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nitish Reddy: ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घुटने के बल तिरुपति मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते दिखे नीतीश, देखें वीडियो
Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:02 PM IST
सार
नीतीश रेड्डी का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद विशाखापत्तनम में भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया था। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की खोज बने।
विज्ञापन
नीतीश रेड्डी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद तिरुपति मंदिर पहुंचे। नीतीश ने अपनी यात्रा का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्हें अपने घुटनों पर मंदिर की सीढ़ियों को चढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस ऑलराउंडर का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था। वह सीरीज में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।
विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy climbing stairs of Tirupati after scoring ton in his debut series. The peace is in the feet of Govinda 🧡 pic.twitter.com/23xKmNOpaC
— Pari (@BluntIndianGal) January 13, 2025
विज्ञापन
नीतीश का हुआ था जोरदार स्वागत
इससे पहले नीतीश रेड्डी का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद विशाखापत्तनम में भव्य और भावनात्मक स्वागत किया गया था। नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की खोज बने। उनके विशाखापत्तनम पहुंचने पर फैंस, परिवार के सदस्यों और मीडिया ने उन्हें बधाई दी। हवाई अड्डे पर फैंस ने 21 साल के इस खिलाड़ी पर पीले रंग के फूल बरसाई और उन्हें माला पहनाई। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में नीतीश को एक खुली जीप में आगे बैठे दिख रहे हैं। उनके पिता मुत्यालु रेड्डी उनके साथ हैं। विशाखापत्तनम में नीतीश की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और फैंस उनके पीछे-पीछे चल रहे थे और उनके नाम के नारे लगा रहे थे।

India allrounder Nitish Kumar Reddy received a grand welcome at the Vizag airport upon his homecoming after a successful tour of Australia, where he scored a maiden Test 💯 at the MCG ##BGT2025 pic.twitter.com/PIV1rMbSWP
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) January 9, 2025
नीतीश ने मेलबर्न में जड़ा था शतक
नीतीश के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा भावनात्मक भी रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ऑलराउंडर ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। टेस्ट सीरीज में नीतीश के प्रदर्शन ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेलते हुए उन्होंने पांच मैचों में 37.25 की शानदार औसत से 298 रन बनाए। वह सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। साथ ही उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे।
नीतीश चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चुने जा सकते हैं
नीतीश अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते दिखेंगे। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी चुना जाएगा। वह हार्दिक पांड्या के बैकअप के तौर पर खेल सकते हैं। नीतीश के आने से काफी समय से चली आ रही हार्दिक के बैकअप की खोज अब समाप्त होती दिख रही है। हालांकि, नीतीश को गेंद से खुद को अभी और साबित करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान 19 जनवरी को हो सकता है।