सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala Samwad 2026: Up Samwad Navjot Singh Siddhu tells story of first meeting with Shahrukh khan

Amar Ujala Samwad: शाहरुख खान की एक बात ने बदल दी थी नवजोत सिंह सिद्धू की सोच, मंच से सुनाया दिलचस्प किस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 18 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला संवाद के मंच पर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से हुई मुलाकात से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया। आइये जानते हैं...

Amar Ujala Samwad 2026: Up Samwad Navjot Singh Siddhu tells story of first meeting with Shahrukh khan
अमर उजाला संवाद में सिद्धू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला संवाद के मंच पर पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने क्रिकेट, राजनीति और निजी जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से पहली मुलाकात का एक प्रेरणादायक किस्सा सुनाया, जिसने उनकी सोच बदल दी थी।
Trending Videos


 

1987 में हुई थी पहली मुलाकात
सिद्धू ने बताया कि उनकी शाहरुख खान से पहली मुलाकात साल 1987 में हुई थी। उस समय शाहरुख टीवी धारावाहिक 'सर्कस' और 'फौजी' में काम कर रहे थे। सिद्धू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी सास क्रिकेट देखने नहीं देती थीं, क्योंकि उन्हें 'फौजी' देखना होता था। उन्होंने बताया कि एक दिन मॉर्डर्न स्कूल ग्राउंड में शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे, जहां उनके साथ पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरा कॉम्पिटीशन खुद से है'
सिद्धू के मुताबिक, शाहरुख ने उनसे कहा कि वह उनके बड़े फैन हैं और उनके छक्के देखना पसंद करते हैं। इस पर सिद्धू ने भी शाहरुख की तारीफ की और पूछा कि आगे क्या करने का इरादा है। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि वह बॉलीवुड में जाना चाहते हैं। सिद्धू ने उन्हें समझाते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है और वहां लोग उन्हें 'खा जाएंगे।' सिद्धू ने बताया कि इसके बाद शाहरुख ने उनसे कहा, 'सिद्धू साहब, मेरा किसी से कॉम्पिटीशन नहीं है। मेरा कॉम्पिटीशन खुद से है।' पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि शाहरुख की यह बात उनके दिल को छू गई और उनकी सोच बदल गई।

विज्ञापन

'खुद को बेहतर बनाना ही असली सफलता'
अमर उजाला संवाद में सिद्धू ने कहा कि जिंदगी में कभी किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं रखनी चाहिए। इंसान को हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति यह स्वीकार कर ले कि जिंदगी में हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है, तो वही उसे सही दिशा में आगे बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed