{"_id":"6a0af7d4d7a73c5abe04a6c3","slug":"ipl-2026-will-ms-dhoni-retire-tonight-in-chennai-fans-await-emotional-farewell-at-chepauk-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: क्या चेन्नई में आज खत्म होगा थाला का IPL सफर? धोनी के पांच साल पुराने बयान ने बढ़ाई विदाई की अटकलें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
MS Dhoni: क्या चेन्नई में आज खत्म होगा थाला का IPL सफर? धोनी के पांच साल पुराने बयान ने बढ़ाई विदाई की अटकलें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी को लेकर आईपीएल 2026 में संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी आखिरी बार मैदान पर उतर सकते हैं। पांच साल पहले दिया गया उनका बयान अब फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं।
धोनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का यह आखिरी घरेलू मुकाबला है और इसके बाद इस सीजन चेन्नई में कोई मैच नहीं खेला जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं तो यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। धोनी इस पूरे सीजन में मैदान से बाहर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शुरुआत से ही पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि सीएसके प्रबंधन लगातार यही कहता रहा है कि वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
Trending Videos
पांच साल पुराना बयान फिर आया चर्चा में
साल 2021 में सीएसके के खिताब जीतने के बाद चेन्नई में आयोजित समारोह में धोनी ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी वनडे घरेलू मैच रांची में था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा। चाहे वह अगले साल हो या पांच साल बाद, हम नहीं जानते।' अब ठीक पांच साल बाद चेन्नई में सीएसके का आखिरी मैच खेला जा रहा है, जिससे फैंस इस बयान को धोनी की संभावित विदाई से जोड़ रहे हैं।

अश्विन ने दिए वापसी के संकेत
धोनी के पूर्व साथी और सीएसके स्टार रविचंद्रन अश्विन ने भी संकेत दिए हैं कि थाला इस मैच में खेल सकते हैं। अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में एमएस धोनी के खेलने की अच्छी संभावना है। जहां तक मैंने सुना है, वह पिछले दो-तीन मैचों से खेलने के लिए तैयार थे।' कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि धोनी टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए खुद को बाहर रख रहे थे ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके।

एनएसजी हब पहुंचे धोनी
इस बीच, भारतीय सेना में मानद रैंक रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने 17 मई को चेन्नई स्थित एनएसजी रीजनल हब का दौरा भी किया। धोनी की यह यात्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही और फैंस ने इसे उनके अनुशासन और देशभक्ति से जोड़कर देखा।

Lt. Col. MS Dhoni visited the NSG regional hub in Chennai. pic.twitter.com/jLA9AzaYGH
— Defence News Of INDIA (@DefenceNewsOfIN) May 17, 2026
फैंस की निगाहें चेपॉक पर
चेपॉक हमेशा से धोनी के सबसे पसंदीदा मैदानों में रहा है। यहां की भीड़ उन्हें थाला कहकर पुकारती है और हर मैच को उत्सव बना देती है। अगर यह सचमुच उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला साबित होता है, तो चेन्नई का यह मैदान एक ऐतिहासिक और भावुक पल का गवाह बनेगा।