{"_id":"6a09f3ea5360798d3e035f11","slug":"rj-mahvash-breaks-silence-on-dating-rumours-with-yuzvendra-chahal-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal: क्या चहल को डेट कर रहीं थीं महवश? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी; बता दी पूरी सच्चाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal: क्या चहल को डेट कर रहीं थीं महवश? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी; बता दी पूरी सच्चाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 17 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार
आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। महवश ने बताया कि चहल अपनी निजी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रहे थे और उन्होंने एक दोस्त के तौर पर उनका साथ दिया।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और अभिनेत्री व मॉडल आरजे महवश को लेकर पिछले कुछ समय से डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। अब महवश ने इन खबरों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में महवश ने साफ किया कि उनके और चहल के बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती है। उन्होंने कहा कि उस समय चहल अपनी निजी जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रहे थे और ऐसे में उन्होंने एक दोस्त के तौर पर उनका साथ दिया।
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, आरजे महवश
- फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
चहल को किया अनफॉलो!
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में महवश ने चहल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। दो दोस्तों के बीच बहस हो जाना या सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं होती। जब दोस्ती में सहजता होती है तो ऐसी चीजों को दिल पर नहीं लेना चाहिए।'
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में महवश ने चहल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। दो दोस्तों के बीच बहस हो जाना या सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं होती। जब दोस्ती में सहजता होती है तो ऐसी चीजों को दिल पर नहीं लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash
'उस वक्त उन्हें एक दोस्त की जरूरत थी'
उन्होंने आगे कहा कि उनके और चहल के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैं दोस्ती को बहुत महत्व देती हूं। उस वक्त उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। वो बहुत लो फेज से गुजर रहे थे और हमने उन्हें जितना हो सका, सपोर्ट किया।'
उन्होंने आगे कहा कि उनके और चहल के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैं दोस्ती को बहुत महत्व देती हूं। उस वक्त उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। वो बहुत लो फेज से गुजर रहे थे और हमने उन्हें जितना हो सका, सपोर्ट किया।'
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल
- फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash
महवश और चहल के रिश्ते की अफवाहों पर लग सकता है विराम
दरअसल, सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, महवश के इस बयान के बाद इन अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग सकता है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, महवश के इस बयान के बाद इन अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग सकता है।
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल
- फोटो : इंस्टाग्राम
महवश को डेट कर रहे चहल?
इससे पहले, चहल ने भी महवश को डेट करने की अफवाहों को एक इंटरव्यू में खारिज किया था। जब चहल से महवश के साथ वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया, तो चहल ने डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे खुश हैं और किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं। महवश को सिर्फ एक दोस्त बताते हुए उन्होंने कहा, 'यार, दोस्त वगैरह घूमते हैं तो प्रॉब्लम नहीं है न कि वीडियो आ जाता है। कोई रिश्ता नहीं। खुश हूं सिंगल।'